वन मंत्री के गांव में गुलदार का खूनी आतंक, महिला पर जानलेवा हमला

गुलदार का आतंक

वन मंत्री के गांव में गुलदार का खूनी आतंक, महिला पर जानलेवा हमला

उत्तराखंड के औणी गांव में गुलदार ने महिला पर हमला किया, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग पर कार्रवाई की कमी का आरोप।

वन मंत्री के गांव में गुलदार का खूनी आतंक महिला पर जानलेवा हमला

गुलदार का आतंक |

पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन विभाग अब भी सिर्फ खानापूर्ति में जुटा दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब गुलदार ने उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में ही एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गुलदार का हमला

घटना रविवार  शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी विनीता देवी (45) पत्नी किशोर कुमार पड़ोस के घर से दूध लेकर वापस अपने घर लौट रही थीं। तभी गांव के समीप गदेरे में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे

पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि यदि ग्रामीण समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में घटना के बाद भारी दहशत और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमलों के बावजूद वन विभाग ठोस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। अब जब वन मंत्री के गांव तक गुलदार पहुंच गया है, तब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे क्यों छोड़ी गई है?

मौके पर तैनात टीम

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। साथ ही मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से वार्ता कर गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

भगवान सिंह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

चकराता के लकी रावत का कमाल, नॉर्थ पोल अभियान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

राज्य

चकराता के लकी रावत का कमाल, नॉर्थ पोल अभियान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड के लकी रावत को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियान 'आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज' के लिए चुना गया है। वह इसमें भारत के एकमात्र छात्र प्रतिनिधि हैं।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।