उत्तराखंड में निकाहनामा व्यवस्था में बदलाव

UCC के बाद उत्तराखंड में निकाहनामे पर बड़ा बदलाव, CM धामी का एक और मास्टरस्ट्रोक!

उत्तराखंड में UCC के बाद अब निकाहनामा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी में सरकार। पंजीकृत मौलवियों द्वारा ही होगें निकाह, विवाह से जुड़ी जानकारी का होगा रिकॉर्ड।

By : दिव्या मिस्त्री
UCC के बाद उत्तराखंड में निकाहनामे पर बड़ा बदलाव,  CM धामी का एक और मास्टरस्ट्रोक!

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद अब सरकार निकाहनामा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार निकाहनामे को विवाह से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड के तौर पर विकसित करने की योजना बना रही है। इसके लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है और कानूनी, प्रशासनिक और धार्मिक पक्षों से राय ली जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास के मुताबिक, निकाहनामे का प्रारूप अगले 2 से 3 महीने में तैयार होने की उम्मीद है।

वर-वधू की पूरी जानकारी होगी दर्ज

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत निकाहनामे में वर और वधू की पहचान से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें धर्म और मत, विवाह की तारीख, मौलवी का पंजीकरण नंबर और गवाहों की जानकारी शामिल करने का प्रस्ताव है। सरकार का उद्देश्य विवाह से जुड़े दस्तावेजों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि भविष्य में किसी तरह के विवाद की स्थिति में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध हो सके।

पंजीकृत मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

नई व्यवस्था में निकाह और उसके पंजीकरण को ज्यादा व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, पंजीकृत या लाइसेंस प्राप्त मौलवियों के जरिए होने वाले निकाह का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। संबंधित जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ UCC पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है।

अंतरधार्मिक विवाहों पर भी असर संभव

प्रस्तावित नियमों का असर अंतरधार्मिक विवाहों की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। निकाह के लिए पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों को महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इससे पहचान, निवास और विवाह संबंधी दस्तावेजों में होने वाली गड़बड़ियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

अगले 2-3 महीने में आएगा प्रारूप

निकाहनामा व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित पक्षों से चर्चा की जा रही है। UCC का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति को ही निकाहनामे का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री खजान दास के अनुसार, समिति लगातार इस पर विचार-विमर्श कर रही है और अगले 2 से 3 महीने में प्रारूप सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमन किया, उत्तराखंड निर्माण में उनके योगदान को सराहा।

उत्तराखंड में 4 मदरसों पर बड़ा एक्शन, पुलिस फोर्स तैनात; बाजपुर-केलाखेड़ा में सीलिंग शुरू

उत्तराखंड में 4 मदरसों पर बड़ा एक्शन, पुलिस फोर्स तैनात; बाजपुर-केलाखेड़ा में सीलिंग शुरू

उत्तराखंड के बाजपुर और केलाखेड़ा क्षेत्र में कई मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई है, जो मान्यता प्राप्त नहीं थे।

‘हनुमान अंश’ की सफलता का राज क्या? ना स्टार पावर, ना करोड़ों का बजट

‘हनुमान अंश’ की सफलता का राज क्या? ना स्टार पावर, ना करोड़ों का बजट

बिना बड़े स्टार और कम बजट के बावजूद 'हनुमान अंश' ने दर्शकों को आकर्षित किया। फिल्म बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है।

‘चाय पीते वक्त जाति नहीं दिखी?’ राहुल के बयान पर CM धामी का पलटवार

‘चाय पीते वक्त जाति नहीं दिखी?’ राहुल के बयान पर CM धामी का पलटवार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के जाति संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, सामाजिक समरसता और भाईचारे पर जोर दिया।

खटीमा में CM धामी का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर पी चाय; बोले- लोकल को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

खटीमा में CM धामी का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर पी चाय; बोले- लोकल को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चाय पीकर और बातचीत कर स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया, 'लोकल फॉर वोकल' को प्रोत्साहित किया।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september