धामी सरकार ने जंगल की आग रोकने के लिए की नई योजना शुरू, 1000 भर्तियां होंगी, ‘शी...

उत्तराखंड में वनाग्नि रोकथाम योजना

धामी सरकार ने जंगल की आग रोकने के लिए की नई योजना शुरू, 1000 भर्तियां होंगी, ‘शीतलाखेत मॉडल’ होगा लागू

उत्तराखंड की धामी सरकार ने जंगलों में आग रोकने के लिए फॉरेस्ट गार्ड्स की भर्ती और गांव-आधारित फायर वॉच टीम बनाने की योजना शुरू की है।

धामी सरकार ने जंगल की आग रोकने के लिए की नई योजना शुरू 1000 भर्तियां होंगी ‘शीतलाखेत मॉडल’ होगा लागू 

उत्तराखंड में वनाग्नि रोकथाम योजना |

जंगलों की आग रोकने के लिए उत्तराखंड की धामी सरकार अब बड़े स्तर पर भर्ती और गांव आधारित निगरानी सिस्टम लागू करने जा रही है। वन विभाग में 1000 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती की जाएगी, जबकि गांव-गांव फायर वॉच टीम बनाई जाएगी। इससे एक तरफ जंगलों की निगरानी मजबूत होगी तो दूसरी तरफ युवाओं और स्थानीय लोगों को रोजगार और कमाई के नए मौके भी मिलेंगे।

‘शीतलाखेत मॉडल’ लागू 

CM पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकने के लिए पूरे राज्य में ‘शीतलाखेत मॉडल’ लागू करने और आग की सूचना मिलने के 1 घंटे के भीतर अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। CM आवास में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में CM धामी ने कहा कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी तंत्र के भरोसे जंगलों को नहीं बचाया जा सकता, इसके लिए गांवों, वन पंचायतों और स्थानीय लोगों की भागीदारी आवश्यक है। 

फायर वॉच टीम बनाने की तैयारी

प्रदेश सरकार अब गांव स्तर पर निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था मजबूत करेगी ताकि आग फैलने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए गांव-गांव फायर वॉच टीम बनाने और बड़े स्तर पर जागरूकता फैलानी की तैयारी है। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर भी बात हुई। मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग के हर डिवीजन में पर्याप्त पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। 

फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी अस्पतालों का अनिवार्य फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। अस्पतालों में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं बेहतर रखने पर भी जोर दिया। CM ने मानसून के दौरान गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनका पूरा डाटा सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

राज्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में हरित परिवहन योजना के तहत वाहन स्वामियों को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे पर्यावरण के अनुकूल वाहनों का उपयोग बढ़े।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बंद हो गए। चारधाम यात्रा स्थगित की गई, प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय तेज किए।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

राज्य

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक स्कूली बच्ची से उसकी पढ़ाई और दैनिक जीवन के बारे में बात की।