घरेलू हिंसा में हत्या

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

धनबाद के मुनीडीह में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और नाबालिग बेटे ने पति की हत्या की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

दिल को दहला देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई हैं जहा घरेलु विवाद में पत्नी और बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। यह घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड पर हुई। यहां 31 वर्षीय बिसु बाउरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात बिसु का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ईंट-पत्थर और बेलन से हमला

मृतक के भाई, बहन और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिसु बाउरी की पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे ने ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य वस्तुओं से हमला कर उसकी हत्या की है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ओपी प्रभारी के अनुसार

मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट जैसे सामान बरामद किए गए हैं। मृतक के परिजनों के आरोपों के आधार पर पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में अदालत ने छह आरोपियों को उम्रकैद सहित अन्य सजाएं सुनाईं।

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

धनबाद के बरवाअड्डा में एक परिवार को शादी के नाम पर ठग लिया गया, जिसमें दुल्हन और उसके साथियों ने मारपीट कर सामान छीना।

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

दमोह: सोते हुए ससुर पर दामाद ने बरसाई कुल्हाड़ी, मौत के घाट उतारा; बीच-बचाव करने आई महिला भी गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दामाद ने अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई महिला को गंभीर चोटें पहुंचाईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026