उत्तराखंड में नशे का अवैध कारोबार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 महिला शामिल

uttarakhand-drug-arrests-2-accused-1-woman

उत्तराखंड में नशे का अवैध कारोबार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 महिला शामिल

उत्तराखंड में नशे का अवैध कारोबार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 1 महिला शामिल

Uttarakhand Drug Arrests: नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मुनि की रेती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 2 शातिर नशा तस्करों को उनके आवास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

1 महिला भी शामिल

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मुनि की रेती ​पुलिस के अनुसार गोपाल जायसवाल उर्फ गोपाली और रेखा साहनी ने मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा था। यह गिरोह अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक जैसे घातक मादक पदार्थों की तस्करी करता है। 

[caption id="attachment_134144" align="alignnone" width="1352"]नशे का अवैध कारोबार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार नशे का अवैध कारोबार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

Uttarakhand Drug Arrests: नशे का अवैध कारोबार 

बीती 3 फरवरी 2026 को इनके विरुद्ध थाना मुनि की रेती में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। टिहरी SSP आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार गठित टीम ने दबिश देकर दोनों को चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस की मुस्तैदी की पुष्टि करता है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि रेखा साहनी पर NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम और मारपीट के कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय रही है। 

‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा’

गोपाल जायसवाल उर्फ गोपाली पर NDPS एक्ट और आबकारी अधिनियम के कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि नशा तस्करी के माध्यम से समाज को खोखला करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई से नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में ​वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चन्द्र पांडेय, उप निरीक्षक सचिन पुंडीर, अपर उप निरीक्षक लक्ष्मी पंत, आदेश शर्मा, कौशल राठौर, नीरज धारीवाल, राजीव आशा रावत आदि शामिल रहे।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।