कांग्रेस ने नई प्रदेश कार्यकारिणी बनाई

उत्तराखंड में कांग्रेस ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, 24 नेताओं को जिम्मेदारी

उत्तराखंड में कांग्रेस ने 6 साल बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। गोदावरी थापली को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, 24 नेताओं को जिम्मेदारी

उत्तराखंड में कांग्रेस ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तराखंड में 6 साल बाद कांग्रेस ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। यह घोषणा 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले की। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव KC वेणुगोपाल ने 6 अगस्त को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।

24 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी 

नई कार्यकारिणी को तत्काल लागू कर दिया गया है। गोदावरी थापली को प्रदेश कांग्रेस का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, मनोज रावत और लालचंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

इसके अलावा 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया। इनमें राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, जयेंद्र रमोला और गौरव चौधरी प्रमुख हैं। वहीं, 107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी ने गुटबाजी न हो इसके लिए हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समर्थकों का खास ध्यान रखा गया है।

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 

इससे पहले 17 जुलाई को राहुल गांधी देहरादून पहुंचे थे, जहां उन्होंने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर भी बात की गई थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई बैठकों और केंद्रीय नेतृत्व के मंथन के आधार पर अब नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिल गई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में हुए बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद उसकी संख्या बढ़कर 20 हो गई।

संबंधित सामग्री

वंदे मातरम पर झारखंड में सियासी हलचल, प्रदीप यादव ने CM हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

वंदे मातरम पर झारखंड में सियासी हलचल, प्रदीप यादव ने CM हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग

कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने झारखंड में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में अनिवार्य करने की मांग की है।

सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद, बोले- कांग्रेस की बैसाखी भी नहीं जुटा पा रही पार्टी

सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद, बोले- कांग्रेस की बैसाखी भी नहीं जुटा पा रही पार्टी

संजय निषाद ने सपा पर आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी स्थिति सुधारने की सलाह दी। उन्होंने सपा के गठबंधन और सीट बंटवारे की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार ने संत नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' के टिकटों पर SGST रिफंड की घोषणा की।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

उत्तराखंड में आगामी कुंभ मेले और विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है।

झीरम घाटी केस: 13 साल बाद 10 दोषी, आज सजा पर फैसला; फिर भी कई सवालों के जवाब बाकी

झीरम घाटी केस: 13 साल बाद 10 दोषी, आज सजा पर फैसला; फिर भी कई सवालों के जवाब बाकी

झीरम घाटी मामले में 10 आरोपियों को दोषी पाया गया है। सजा का फैसला आज होगा, लेकिन कई मुख्य सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर