उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, 3 नई 'स्मार्ट सिटी' बनाने का ऐलान

uttarakhand-budget-2026-biggest-ever-three-new-smart-cities-dhami-govt

उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, 3 नई 'स्मार्ट सिटी' बनाने का ऐलान

उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा बजट 3 नई स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान

Uttarakhand Budget 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने सोमवार को गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। इस बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास और भविष्य की जरूरतों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। सरकार की ओर से की गई इन महत्वपूर्ण घोषणाओं का उद्देश्य राज्य के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को सृजित करना है।

3 नई 'स्मार्ट सिटी'

तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बजट में 3 नई 'स्मार्ट सिटी' विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का लक्ष्य शहरों को विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इससे बढ़ती आबादी को बेहतर जीवन मिल सकेगा। इन स्मार्ट सिटीज में आधुनिक परिवहन, डिजिटल कनेक्टिविटी और सुरक्षित पेयजल जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

[caption id="attachment_140014" align="alignnone" width="1312"]3 नई 'स्मार्ट सिटी' विकसित करने का ऐलान 3 नई 'स्मार्ट सिटी' विकसित करने का ऐलान[/caption]

पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान

बता दे, इन नई स्मार्ट सिटीज की योजना केवल कंक्रीट के ढांचे तक सीमित नहीं है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यहां बेहतर सड़कों और बिजली आपूर्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी खास ध्यान रखा जाएगा। हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने और टिकाऊ विकास के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की गई है।

Uttarakhand Budget 2026: निवेश के रास्ते

धामी सरकार का मानना है कि नई स्मार्ट सिटीज के निर्माण से उत्तराखंड में निवेश के रास्ते खुलेंगे। इससे न केवल उद्योग और व्यापार को गति मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का विजन राज्य को विकास की दौड़ में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है।

संबंधित सामग्री

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।