छात्र बीमार पड़े

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय में खाने के बाद 150 छात्र बीमार पड़ गए, 2 की हालत गंभीर। उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें जल्दी शुरू हुईं।

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े, स्पेशल डाइट के बाद तबीयत बिगड़ी

पंतनगर में 150 छात्र खाने के बाद बीमार पड़े

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में बुधवार रात मेस की स्पेशल डाइट खाने के बाद करीब 150 छात्र बीमार पड़ गए। 148 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्टल भेज दिया गया, जबकि 2 छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्टी, पेट दर्द की शिकायत

भोजन करने के 1 से डेढ़ घंटे के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। छात्रों के मुताबिक उन्होंने रात करीब 9 बजे मेस में भोजन किया था। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और बीमार छात्रों को तत्काल विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। देर रात तक हॉस्पिटल में छात्रों के इलाज और निगरानी का सिलसिला चलता रहा।

स्पेशल डाइट का आयोजन

बता दे बुधवार रात मेस में स्पेशल डाइट का आयोजन किया गया था। शाकाहारी छात्रों को पनीर और नान, जबकि मांसाहारी छात्रों को चिकन, नान और चावल परोसे गए। भोजन के कुछ वक्त बाद छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत शुरू हो गई। छात्रों की संख्या ज्यादा होने पर हॉस्टल प्रबंधन, वार्डन और DSW मौके पर पहुंचे। विश्वविद्यालय की तीनों एंबुलेंसों के साथ एक बस की व्यवस्था कर छात्रों को लगातार विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का कांग्रेस पर वार, बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस झूठ और भ्रम के सहारे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, विभिन्न मामलों में उनकी कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा ने पूछा- फोन-लैपटॉप कैसे खरीदें? CM धामी ने मंच से कर दी बड़ी घोषणा

छात्रा ने पूछा- फोन-लैपटॉप कैसे खरीदें? CM धामी ने मंच से कर दी बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों के छात्रों को टैब उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की, जिससे उनकी ऑनलाइन शिक्षा को सहायता मिलेगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर