फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती का गैंगरेप, BJP नेता शामिल, मंगेतर ने की शादी

युवक ने दिखाई इंसानियत

फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती का गैंगरेप, BJP नेता शामिल, मंगेतर ने की शादी

फतेहपुर के युवक ने अपनी मंगेतर के साथ हुए दुष्कर्म के बाद भी उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाया, समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी।

फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती का गैंगरेप bjp नेता शामिल मंगेतर ने की शादी

फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती का गैंगरेप |

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने समाज के सामने इंसानियत और प्रेम की एक अनोखी मिसाल पेश की है। एक युवक ने न केवल अपनी मंगेतर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि समाज की रूढ़िवादी सोच को दरकिनार करते हुए उसे पूरे सम्मान के साथ अपनी जीवनसंगिनी बनाया। 

मंगेतर के साथ रेप

यह मामला उस वक्त चर्चा में आया जब युवक ने अपनी आंखों के सामने मंगेतर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बावजूद शादी करने का फैसला लिया। युवक का आरोप है कि एक भाजपा नेता और उसके 2 साथियों ने उसकी मंगेतर के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। युवक के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी आंखों के सामने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इस घटना के बाद जहाँ एक ओर इलाके में भारी रोष है, वहीं युवक ने जिस तरह से अपनी मंगेतर का हाथ थामे रखा, उसने हर भावुक कर दिया। 

3 घंटे तक गैंगरेप

अधिकारियों ने बताया कि गैंगरेप की ये घटना पिछले शुक्रवार को खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई। कपल एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे तभी 2 लोग उनके पास आए, उनसे पूछताछ की और गाली देना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर मंगेतर पर हमला किया, उसे बंधक बनाया और महिला के साथ रेप किया। बाद में एक तीसरे साथी को बुलाया गया, जिसके बाद तीनों आरोपियो ने लगभग 3 घंटे तक बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता के मंगेतर के मुताबिक, आरोपियों ने दंपति को पीटा, धमकाया, हमले का वीडियो बनाया और ऑनलाइन 2,500 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कथित तौर पर दंपति से वीडियो भी रिकॉर्ड करवाया जिसमें उन्होंने कहा कि 'कुछ नहीं हुआ', और उन्हें पुलिस के पास न जाने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों 29 साल के ललित और 28 साल के युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी बबलू सिंह अभी भी फरार है और उसके ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। वहीं कथित लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। स्टेशन हाउस ऑफिसर R K पटेल को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया, और चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अनीश सिंह को निलंबित कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

राज्य

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र स्थगित कर दिया।

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

राज्य

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश में, चुनाव से पहले मदरसों को लेकर उपमुख्यमंत्री के बयान ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विपक्ष और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

देश-विदेश

रेप मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस, 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों से बचने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों की सुनवाई के लिए नई गाइडलाइंस जारी की, जिसमें जजों को रूढ़िवादी शब्दों और पीड़िता को दोषी ठहराने की भाषा से बचने की सलाह दी गई है।