मदरसों पर विवाद उफान पर

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश में, चुनाव से पहले मदरसों को लेकर उपमुख्यमंत्री के बयान ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विपक्ष और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

UP में विधानसभा चुनाव से पहले मदरसों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी। केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि मदरसा चाहे देश का हो या विदेश का, वह आतंकवाद पैदा करता है। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पलटवार किया।

राजनीतिक हलचल तेज

दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का, मदरसा अघोषित रूप से आतंकवाद को पैदा करता है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई। विपक्षी दलों ने इसे गंभीर बताते हुए सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव से पहले इस तरह के बयान देकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।  

मौलाना ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब राज्य सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है।  मौर्य के बयान पर बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तस्लीमा नसरीन और केशव प्रसाद मौर्य दोनों को भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए, मदरसों से 55000 उलमा ने जंग ए आजादी में शहादत दी, मदरसों से इंकलाब जिंदाबाद पैदा हुआ। रुहेलखंड से लेकर दिल्ली तक उलमा ने जान की बाजी लगाई है, सरकार को मदरसों को पुरस्कृत करना चाहिए। मौलाना का कहना है कि देश की आजादी की लड़ाई में मदरसों और वहां से जुड़े उलमा का अहम योगदान रहा है। इसलिए पूरे मदरसा को आतंकवाद से जोड़ना उचित नहीं है।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

भारत के चार राज्यों में उपचुनावों के दौरान विवाद और तनाव बढ़ा, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां कांग्रेस और AJUP ने संगीन आरोप लगाए हैं।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर