उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति
इन्वेस्टिगेशन

कुशीनगर में बाढ़ राहत को युद्धस्तर पर किया गया सक्रिय, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बढ़ते जलस्तर के बाद राहत और बचाव कार्य तेज किए गए हैं। प्रभावितों को भोजन, राशन, चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

By : शिवम् पांडेय
कुशीनगर में बाढ़ राहत को युद्धस्तर पर किया गया सक्रिय, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति

*लखनऊ/कुशीनगर, 30 सितंबर।* उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर योगी सरकार की ओर से प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने प्राथमिकता पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही उन्हें समय पर भोजन, राशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराया है।

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक 29 सितंबर को सुबह आठ बजे बड़ी गंडक नदी का जलस्तर 96.48 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के बिंदु 96 मीटर से 0.48 मीटर ऊपर था। वाल्मीकि नगर बैराज से भी बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण खड्डा तहसील के 18 और तमकुहीराज तहसील के 14 गांव प्रभावित हुए हैं।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया


राहत कार्यों के तहत प्रभावित गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 बाढ़ चौकियां और 16 राहत शिविर स्थापित किए हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से प्रभावित परिवारों की जरूरतों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी भी तैनात


बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ राहत दलों की टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी नावों की व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय गोताखोरों की 66 सदस्यीय टीम भी सक्रिय है।

16 सामुदायिक रसोई से उपलब्ध कराया जा रहा भोजन


प्रभावित लोगों को भोजन की समस्या न हो, इसके लिए खड्डा तहसील में 13 और तमकुहीराज तहसील में तीन सामुदायिक रसोई स्थापित की गई हैं। इन रसोइयों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को नियमित भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से 13,030 लंच पैकेट और 2,100 राशन किट वितरित किए जा चुके हैं। राहत सामग्री की उपलब्धता और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मेडिकल टीमों को लगाया गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, विद्युत आपूर्ति सहित संबंधित विभागों को भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रखा गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार बचाव एवं राहत कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। योगी सरकार की आपदा प्रबंधन व्यवस्था के तहत प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार में 1,565 पीएम श्री स्कूलों में विद्यालय, अभिभावक और ग्राम समुदाय मिलकर गढ़ेंगे शिक्षा का नया परिवेश

योगी सरकार में 1,565 पीएम श्री स्कूलों में विद्यालय, अभिभावक और ग्राम समुदाय मिलकर गढ़ेंगे शिक्षा का नया परिवेश

उत्तर प्रदेश में पीएम श्री स्कूलों के लिए 'मेरा गांव–मेरा विद्यालय' कार्यक्रम शुरू किया गया, स्कूलों को समुदाय के साथ जोड़ने का प्रयास।

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने दिखाए नवाचार और उद्यमिता के आइडिया

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने दिखाए नवाचार और उद्यमिता के आइडिया

योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत यूपीराइज 2026 कार्यक्रम में छात्रों ने नवाचार और उद्यमिता पर केंद्रित अपने विचार प्रस्तुत किए।


पश्चिम चंपारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी, किया हवाई सर्वे

पश्चिम चंपारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी, किया हवाई सर्वे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

नियुक्ति पत्र एक को, खुशी हजारों परिवारों में: 1375 युवाओं को सरकारी नौकरी, CM योगी ने ली सेल्फी

नियुक्ति पत्र एक को, खुशी हजारों परिवारों में: 1375 युवाओं को सरकारी नौकरी, CM योगी ने ली सेल्फी

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1375 युवाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपे।

राजनीति में उतरीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, बोलीं- किसी पार्टी का नहीं, आपका साथ चाहिए

राजनीति में उतरीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल, बोलीं- किसी पार्टी का नहीं, आपका साथ चाहिए

उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वतंत्र रूप से राजनीति में कदम रखने का फैसला किया है, जिसमें उनका उद्देश्य राजनीति के तरीकों में बदलाव लाना है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर