शादी का वीडियो निकला फर्जी

अमरोहा में 3 बहनों की शादी का वीडियो फर्जी निकला, बोली - व्यूज के लिए प्रेंक किया

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी का वायरल वीडियो फर्जी निकला। यह एक प्रैंक था जिसे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए बनाया गया था।

अमरोहा में 3 बहनों की शादी का वीडियो फर्जी निकला, बोली - व्यूज के लिए प्रेंक किया

अमरोहा में 3 बहनों की शादी का वीडियो फर्जी निकला

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 3 बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने का बहुचर्चित मामला आखिरकार फर्जी निकला। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हुईं तीनों युवतियों ने स्वीकार किया कि वायरल शादी का वीडियो वास्तविक नहीं था, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया गया एक प्रैंक था। 

व्यूज़ पाने के किया प्रेंक

तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती हैं। 17 जुलाई को उन्होंने व्यूज़ पाने के मकसद से यह वीडियो तैयार किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लगातार बढ़ते विवाद और ट्रोलिंग के दबाव में उन्होंने पहले इसे असली शादी बताया, लेकिन अब उन्होंने पूरी सच्चाई सामने रख दी है। 

एक लड़की के नाबालिग

युवतियों ने बाल कल्याण समिति को कहा कि उन्हें इस प्रैंक को इतना लंबा नहीं चलाना चाहिए था। उन्होंने यह भी माना कि शुरुआत में ही सच्चाई बता देनी चाहिए थी और अब उन्हें अपने इस कदम पर पछतावा हो रहा है। गौरतलब है कि 3 दिन पहले बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हसनपुर पुलिस को नोटिस जारी किया। इस वीडियो में शामिल एक लड़की के नाबालिग होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। 

शादी निकली झूठी

सोमवार को तीनों युवतियां बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचीं, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने साफ किया कि न तो कोई वास्तविक शादी हुई थी और न ही वीडियो में दिखाया गया घटनाक्रम सच था। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला केवल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रचा गया एक प्रैंक था।

संबंधित सामग्री

यूपीपीएससी-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

यूपीपीएससी-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएस-2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में विभिन्न कला शिविरों का आयोजन किया है।

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

अमरोहा के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और व्यंजन ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित होंगे।

अन्नदाताओं की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, आज UP में कई योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी

अन्नदाताओं की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, आज UP में कई योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की, जिनमें कृषक समृद्धि योजना और महिला शरणालय शामिल हैं।

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर