माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग, अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

उत्पात मसूरी में

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग, अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में कुछ युवकों ने उत्पात मचाया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और पुलिस गश्ती पर सवाल उठे हैं।

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग |

पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में हुड़दंगियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। शुक्रवार देर रात माल रोड पर कुछ युवक शराब के नशे में उत्पात मचाते नजर आए। इनमें एक युवक अर्धनग्न अवस्था में कार की छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लहराता दिखाई दिया, जबकि उसके साथी तेज आवाज में शोर-शराबा करते रहे।

रात्रिकालीन गश्त पर सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक यूके-17 डब्ल्यू-3081 नंबर की कार में सवार होकर माल रोड क्षेत्र में घूम रहे थे। घटना के दौरान कई पर्यटक और परिवार भी मौजूद थे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों ने मसूरी पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि पर्यटन सीजन में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

कड़ी कार्रवाई की मांग 

नागरिकों ने माल रोड, लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं मसूरी की पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुंचा रही हैं।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर

राज्य

उत्तराखंड में टैंकर ने 3 बच्चों को कुचला, 1 की मौत, 2 गंभीर

उत्तराखंड के काशीपुर में तेज गति से आते टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को चपेट में लिया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

स्टॉप डैम से स्कूल जाते बच्चों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब

राज्य

स्टॉप डैम से स्कूल जाते बच्चों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विदिशा में स्टॉप डैम के खतरनाक रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वतः संज्ञान लिया और कदम उठाने का आदेश दिया।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

राज्य

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों पर एसएसपी से एफिडेविट मांगा।

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।