उन्नाव में भीषण सड़क हादसा

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 8 घायल

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और कार के बीच टक्कर हुई, जिससे 5 लोगों की मौत और 8 घायल हो गए। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

By : चंचल खेडकर
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हरियाणा से बिहार जा रही एक स्लीपर बस ने आगे चल रही अर्टिगा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण हट गया और बस कार से जा टकराई। हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी के अनुसार, बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जबकि अर्टिगा कार में 9 लोग मौजूद थे।

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बस भी पलटी

जानकारी के अनुसार, हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस (BR 06 PF 1024) ने लखनऊ से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार (UP 58 AK 3461) को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस सड़क से नीचे जाकर पलट गई।

हादसे में इन पांच लोगों की मौत

  1. धुनमुन (60)
  2. अंजू (40)

  3. दिव्या (6)

  4. अमृता (13)

  5. विनोद (45)

घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही बांगरमऊ पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस और कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और बांगरमऊ एसडीएम बृजमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

मध्यप्रदेश में सीमेंस एनर्जी इंडिया ने ऊर्जा उपकरण विनिर्माण में 2053 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे 1500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

2026 में गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के परिवार की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें उनके पत्नियाँ, पुत्र, और पुत्री शामिल हैं।

MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, निभाएंगी महान गायिका का किरदार

MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, निभाएंगी महान गायिका का किरदार

रश्मिका मंदाना भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म का लॉन्च 16 सितंबर 2026 को होगा।

₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम, बड़े भुगतान पर लग सकती है फीस

₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम, बड़े भुगतान पर लग सकती है फीस

भारतीय वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 तक के UPI पेमेंट पर कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट शुल्क नहीं होगा।

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा, IT और ऑटो शेयरों में तेजी। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर