यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश

एमपी विधानसभा में UCC बिल पेश, मानसून सत्र के दूसरे दिन होगी चर्चा; कांग्रेस ने किया विरोध

मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश हुआ। सदन में विस्तार से चर्चा 21 जुलाई को होगी। विधायकों ने विरोध और समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।

एमपी विधानसभा में UCC बिल पेश, मानसून सत्र के दूसरे दिन होगी चर्चा; कांग्रेस ने किया विरोध

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल सदन में पेश कर दिया। मंत्री गौतम टेटवाल ने बिल को विधानसभा के पटल पर रखा। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब 21 जुलाई को विधानसभा में इस बिल पर विस्तार से चर्चा होगी।

दिवंगत नेताओं के निधन का उल्लेख किया

सत्र की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिवंगत नेताओं के निधन का उल्लेख किया। इनमें पूर्व मंत्री अश्विन जोशी, पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, शायर डॉ. बशीर बद्र और प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई शामिल रहे।

राजनीतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बरगी हादसे, नीट पेपर लीक और पटाखा फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वालों को भी श्रद्धांजलि देने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दिवंगतों के सम्मान के दौरान इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।

UCC से बाहर रखा जाए

UCC बिल को लेकर विधानसभा के बाहर भी सियासत तेज रही। कांग्रेस विधायक आतिफ अकील काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और UCC के विरोध में पोस्टर दिखाया। उन्होंने मांग की कि आदिवासियों की तरह मुस्लिम समाज को भी UCC से बाहर रखा जाए।

मंगलवार को सदन में इस बिल पर बहस होगी

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि UCC के जरिए मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि युवाओं की प्राथमिकता यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड होनी चाहिए।

दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने UCC का समर्थन किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सभी को समान अधिकार मिलेंगे और UCC लागू होगा। गोपाल भार्गव ने कहा कि UCC में विवाह और सामाजिक व्यवस्था को लेकर बेहतर प्रावधान किए गए हैं। अब मंगलवार को सदन में इस बिल पर बहस होगी।

संबंधित सामग्री

UCC पर ओवैसी और संगीत सोम आमने-सामने: अमित शाह के ऐलान के बाद तेज हुई सियासी बयानबाजी

UCC पर ओवैसी और संगीत सोम आमने-सामने: अमित शाह के ऐलान के बाद तेज हुई सियासी बयानबाजी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले 21 NDA शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के प्रस्ताव पर राजनीतिक बहस तेज हुई है।

हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

हरियाणा विधानसभा में हंगामे पर CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विधायक नियम-कानून से ऊपर नहीं

हरियाणा के सीएम ने मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा की मर्यादा के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

झारखंड में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोध किया, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक और वित्तीय प्रभावों पर चिंता जताई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर