Ujjain Dharmshala funding announcement: उज्जैन में धर्मशाला निर्माण को मिलेगी पू...

ujjain-dharmshala-funding-mohan-yadav-announcement

Ujjain Dharmshala funding announcement: उज्जैन में धर्मशाला निर्माण को मिलेगी पूरी राशि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

ujjain dharmshala funding announcement उज्जैन में धर्मशाला निर्माण को मिलेगी पूरी राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान

उज्जैन के लिए विशेष सौगात, धर्मशाला निर्माण की राशि मंजूर

Ujjain Dharmshala funding announcement: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए बन रही धर्मशाला की राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन मेरी जन्मभूमि है और मैं इसकी किसी भी मांग को मना नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित है।

जन्माष्टमी और मंदिर श्रृंगार के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जन्माष्टमी पर मंदिरों की अद्भुत सजावट और पुष्प श्रृंगार के लिए विशेष पुरस्कार योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा, "फूलों से जो श्रृंगार होता है, असली आनंद उसी में आता है।" मुख्यमंत्री ने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि "हरियाणा हरि के नाम पर बना है और वहां के मुख्यमंत्री नायब सैनी मेरे अभिन्न मित्र हैं।"

read more: दतिया एसडीएम का आनोखा अंदाज,लुंगी में पहुंचकर माइक से दी चेतावनी,अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नई योजनाएं

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2029 की लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार आगामी पांच वर्षों में ढाई लाख से अधिक सरकारी नौकरियां लाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

पुलिस भर्ती में बड़ा सुधार, बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड

Ujjain Dharmshala funding announcement: मुख्यमंत्री ने पुलिस बल में सुधारों की घोषणा करते हुए बताया कि 7500 पदों पर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में एक नया पुलिस भर्ती बोर्ड बनाया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, और यही हमारे विकास का आधार है।

read more: 99 एकड़ सरकारी जमीन पर मछली परिवार का कब्जा? प्रशासन की सख्ती, कोठी ध्वस्त, 20 लोगों को नोटिस

 

संबंधित सामग्री

झारखंड छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का भरोसा: बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय, सरकार के दरवाजे खुले हैं

देश-विदेश

झारखंड छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का भरोसा: बोले- हर हाल में मिलेगा न्याय, सरकार के दरवाजे खुले हैं

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है, सीएम हेमंत सोरेन ने न्याय का आश्वासन दिया।

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्य

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल के कोलार क्षेत्र की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खराब हालत में है। स्कूल में बिजली, पानी, और फर्नीचर की कमी दिखाई दी।

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अपनी पसंद का एक केयरटेकर रखने की परमिशन दी

राज्य

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अपनी पसंद का एक केयरटेकर रखने की परमिशन दी

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम मेडिकल जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आसाराम को 24 घंटे मेडिकल निगरानी में रखने का निर्देश।

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

राज्य

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

भोपाल में कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया, व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

राज्य

बिहार सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में 51,600 करोड़ रुपये का किया निवेश

बिहार में विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।