ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत केस में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की, जांच की गति तेज।

ट्विशा शर्मा केस साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को manit गेस्ट हाउस ले गई cbi

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को CBI ने मामले की मुख्य आरोपी और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से करीब साढ़े 6 घंटे तक लंबी पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई टीम उन्हें उनके घर से बाहर लेकर निकली और सीधे MANIT परिसर स्थित गेस्ट हाउस पहुंची। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल गिरिबाला सिंह को वहीं रखा गया है।

अस्थायी कैंप ऑफिस की मांग

जानकारी के अनुसार, CBI ने भोपाल में जांच और पूछताछ की कार्रवाई के लिए अस्थायी कैंप ऑफिस की मांग की थी। माना जा रहा है कि MANIT परिसर में ही एजेंसी को कैंप ऑफिस उपलब्ध कराया गया है। इसी वजह से गिरिबाला सिंह को भी सीधे वहीं ले जाया गया।

जांच एजेंसी की कार्रवाई और तेज हो गई

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान CBI अधिकारियों ने ट्विशा शर्मा की मौत, घटनास्थल की परिस्थितियों, परिवार के बयानों, मोबाइल चैट्स और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जुड़े कई सवाल पूछे। एजेंसी लगातार मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है। हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद जांच एजेंसी की कार्रवाई और तेज हो गई है।

कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया

सबसे अहम बात यह रही कि गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को मेडिकल जांच के लिए भोपाल AIIMS नहीं ले जाया गया। इससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि CBI किसी विशेष मेडिकल दल से उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकती है। हालांकि इस संबंध में एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इधर, CBI की इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में हलचल और बढ़ गई है। एजेंसी अब डिजिटल सबूत, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
 

संबंधित सामग्री

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

राज्य

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

भोपाल के कोलार इलाके में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रा की शुरुआत की।

भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

राज्य

भोपाल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल के कोलार इलाके में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों और 50 हजार वाहनों की भागीदारी हुई।

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

राज्य

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

भोपाल के बिलखिरिया में पिता-पुत्र की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। दोनों रातभर खेत में पड़े रहे, पुलिस जांच में जुटी।

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

राज्य

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष तिरंगा यात्रा शुरू की।

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

राज्य

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक चौकीदार ने निर्माणाधीन सोसाइटी में गांजे के पौधे उगाए। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।