तिरंगा यात्रा भोपाल में

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 9 अगस्त की सुबह पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगी रही। सैकड़ों युवाओं ने टीटी नगर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। इस दौरान आलम यह था कि बारिश के बीच भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। उन्होंने जोर-शोर से यह यात्रा निकाली और लोगों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस 'तिरंगा यात्रा' का शुभारंभ किया। उन्होंने मंच पर तिरंगा लहराया और युवाओं के अंदर जोश भर दिया। उन्होंने युवाओं को आजीवन देशभक्ति का संकल्प लेने के लिए प्रेरित भी किया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा अभियान का भी शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में अभियान छेड़ा गया है। महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन की तरह आज एक साथ सभी राज्यों में देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। आज इंद्र देवता भी सारे देशभक्तों-वीरों का स्वागत कर रहे हैं। भारत माता की जय।  

क्रांतिकारियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है आजादी

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने से पहले सीएम डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान ने अंग्रेजों की चूलें हिला दी थीं। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए बलिदान-संघर्ष और अहिंसक आंदोलन से देश में जो ज्वार उठा, उसकी वजह से 5 साल बाद अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए और देश को स्वतंत्रता मिली। लंबे संघर्ष के बाद मिली इस आजादी को आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 अगस्त को 80 साल होंगे।

उत्तरदायित्व का पालन करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी परमात्मा से कामना करें, सभी शहीदों-स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करें। क्योंकि, इन सभी के योगदान से भारत को आजादी मिली। हम अपने सर्वहारा वर्ग और देश के नागरिकों के साथ आजादी का पर्व मनाएं, अपने उत्तरदायित्व का पालन करें। हम वसुधैव कुटुम्बकम के मार्ग पर चलें। हम कामना करें कि हमारा भारत चिर युवा और चिर स्वतंत्र रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हम पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसका आह्वान किया है। मैं खुद भी उसमें शामिल होने जा रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि पूरे देश में इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा-बच्चे-बुजुर्ग-महिलाएं मिलकर संकल्प करेंगे कि वे आजीवन देश की सेवा करते रहेंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं के 1 लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की।

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- कांग्रेस का सियासी खेल बेनकाब

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- कांग्रेस का सियासी खेल बेनकाब

उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी भावनाओं का झूठा आरोप लगाने और राजनीति करने का आरोप लगाया।

हिमाचल पर 76,707 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा सरकार, बोले CM सुक्खू

हिमाचल पर 76,707 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा सरकार, बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर राज्य की खराब वित्तीय हालत के लिए आरोप लगाया है।

कटारा हिल्स में नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों ने जलाया पुतला

कटारा हिल्स में नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों ने जलाया पुतला

कटारा हिल्स में नागरिकों ने जलभराव, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के खिलाफ नगर निगम का पुतला जलाया।

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग आयुषी की हत्या के संदेह में उसकी मां और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आयुषी की अपनी पसंद की शादी की इच्छा थी।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 30 Aug 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026