टीकमगढ़ में विकास योजनाएं

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में विकास योजनाएं और पर्यटन प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसमें कला और शिल्प को बढ़ावा देने की योजना शामिल है।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

भोपाल/टीकमगढ़। 'टीकमगढ़ जिले में महाकाल की तर्ज पर कुंडेश्वर लोक बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा समुचित योजना तैयार कर इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा। पीतल कारीगरों की कला एवं शिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को टीकमगढ़ में कही। वे जन-विश्वास अभियान अन्तर्गत जिला विकास समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने मीडिया को जिले के विकास और शासन की प्राथमिकताओं के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के विकास के लिए प्रभावशाली नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। इसके आधार पर जिले की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले उद्योग निवेश वर्ष मनाया गया। वर्तमान में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद कई उद्योगपतियों ने निवेश कर उद्योग स्थापित किए हैं और उत्पादन भी प्रारंभ हो गया है।

कुशल श्रमिक होंगे तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि निवाड़ी-टीकमगढ़ के बीच 3 हजार करोड़ रुपये की इस्पात उद्योग इकाई भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके लिए आईटीआई एवं कौशल विकास के माध्यम से उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल श्रमिक तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। निराश्रित बच्चों को 4,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। योजनाओं का सर्वे कराकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

लापरवाहों पर की जाएगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारी प्राथमिकता है। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। नल-जल योजना एवं राशन वितरण सहित सभी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में श्रीपरशुराम लोक और श्रीकृष्ण लोक के निर्माण की घोषणा की, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने की संभावना है।

व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव

व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी पुष्टि की।

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में जन्म से दृष्टिबाधित बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को दी 2-2 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को दी 2-2 लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा-सीधी हाईवे दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026