बुंदेली गायक की मुख्यमंत्री से भेंट

फ़िल्म हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में जन्म से दृष्टिबाधित बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि की घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
फ़िल्म हनुमान अंश के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को सागर निवासी युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बुंदेली में गीत गाया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

1 लाख रुपए की सम्मान निधि का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान किया तथा घोषणा की कि सुनील को एक लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी आंखों की रोशनी के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात भी कही।

संगीत शिक्षा में मिलेगा सहयोग

सुनील लोधी की संगीत के प्रति रुचि को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत शिक्षा पूरी करने में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को सामने लाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री के सामने सुनील ने सुनाया लोकप्रिय गीत

मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सुनाया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके पिता महेन्द्र सिंह लोधी, माता भाग बाई, संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी और सुनील के मित्रगण मौजूद रहे।

दो करोड़ रुपये में बनी हनुमान अंश फिल्म

बताते चलें कि हनुमान अंश फिल्म करीब दो करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी है. 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन केवल 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था. शुरुआती दो हफ्तों तक सुस्त रहने के बाद माउथ पब्लिसिटी ने ऐसा कमाल दिखाया कि यह साल 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई. फिल्म 28 दिनों में 72.88 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

संबंधित सामग्री

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सात देशों को निमंत्रण दिया।

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मध्यप्रदेश सरकार ने मुंबई में रोड शो आयोजित कर निवेशकों के साथ विभिन्न उद्योगों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, 25 फीट तक उठीं लपटें,छोले-भटूरे की दुकान से शुरू हुई आग

भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, 25 फीट तक उठीं लपटें,छोले-भटूरे की दुकान से शुरू हुई आग

भोपाल के न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, पर कोई हताहत नहीं हुआ।

MP ट्रैवल मार्ट का दूसरा दिन, पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे, बायर्स और सेलर्स

MP ट्रैवल मार्ट का दूसरा दिन, पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटे, बायर्स और सेलर्स

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है, जिसमें 34 देशों के 100 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

भोपाल में आज ‘नो-UPI डे’, व्यापारी 2 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे, UPI चार्ज के विरोध में थोक व्यापारियों

भोपाल में आज ‘नो-UPI डे’, व्यापारी 2 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे, UPI चार्ज के विरोध में थोक व्यापारियों

भोपाल के व्यापारी 8 अक्टूबर को 'नो-UPI डे' मनाकर UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज का विरोध करेंगे। 2000 रुपए से ऊपर के लेनदेन स्वीकार नहीं करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर