भोपाल में डिजिटल पार्किंग शुरू

भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल के मल्टीलेवल पार्किंग में FASTag और डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिससे पार्किंग प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जा सकेगा।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल की दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब FASTag से भुगतान,मोबाइल एप से भी दे सकेंगे शुल्क

भोपाल के वाहन चालकों के लिए पार्किंग से जुड़ी बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। शहर की न्यू मार्केट और एमपी नगर स्थित दो मल्टीलेवल पार्किंग में अब पार्किंग शुल्क का भुगतान FASTag के जरिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही UPI और मोबाइल एप आधारित डिजिटल पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य पार्किंग प्रक्रिया को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है।

पांच पार्किंग में पहले से कैशलेस व्यवस्था

भोपाल में इसी साल 9 जुलाई से पांच मल्टीलेवल पार्किंग में कैशलेस पार्किंग व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। इसके तहत पार्किंग शुल्क का नकद भुगतान प्रतिबंधित किया गया है। अब FASTag की सुविधा जुड़ने से वाहन चालकों को भुगतान के लिए अतिरिक्त समय खर्च नहीं करना पड़ेगा और पार्किंग से निकलने की प्रक्रिया भी आसान होगी।

ANPR कैमरा खुद पहचानेगा वाहन

स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के तहत पार्किंग के प्रवेश द्वार पर Automatic Number Plate Recognition यानी ANPR कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्वतः पहचानते हैं। इसके बाद FASTag रीडर के माध्यम से वाहन के प्रवेश को डिजिटल रूप से दर्ज किया जाता है और पार्किंग रिकॉर्ड अपने आप तैयार हो जाता है।

बाहर निकलते ही शुल्क कटेगा

वाहन के पार्किंग स्थल से बाहर निकलने के समय भी ANPR कैमरा और FASTag सिस्टम वाहन की पहचान करेगा। इसके बाद निर्धारित पार्किंग शुल्क FASTag के माध्यम से डिजिटल रूप से संधारित किया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहन को मैन्युअल प्रक्रिया के बिना बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी।

UPI और QR कोड भी रहेगा विकल्प

यदि किसी वाहन का FASTag किसी कारण से काम नहीं करता है, तो चालक के लिए QR कोड और UPI आधारित भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे तकनीकी समस्या की स्थिति में भी वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।

पार्किंग में कम होगा इंतजार

नई डिजिटल व्यवस्था से वाहनों के प्रवेश और निकास की प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। पार्किंग स्थलों पर अनावश्यक इंतजार कम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। FASTag को भुगतान का प्राथमिक माध्यम बनाया जा रहा है, जिससे भोपाल में स्मार्ट और कैशलेस पार्किंग व्यवस्था को और बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुकेश मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों पर गहरा दुःख जताया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर ड्रग्स की रेड, पत्नी गिरफ्तार

भोपाल के प्राइड सिटी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर से पुलिस ने MD और गांजा बरामद किया। मामले में ऑफिसर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

SDRF कमांड सेंटर पहुंचे CM डॉ मोहन, बाढ़-बारिश की समीक्षा कर दिए अलर्ट रहने के निर्देश

SDRF कमांड सेंटर पहुंचे CM डॉ मोहन, बाढ़-बारिश की समीक्षा कर दिए अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और SDRF, NDRF की टीमों के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september