ATS ने आतंकी साजिश से जुड़े तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे

आतंकी साजिश में गिरफ्तारी

ATS ने आतंकी साजिश से जुड़े तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे

मध्यप्रदेश ATS ने बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें शाकिर मेव और नईम अब्दुल्ला शामिल हैं। इन्हें विभिन्न आतंकी गतिविधियों और साजिशों में शामिल पाया गया।

 ats ने आतंकी साजिश से जुड़े तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार हुए बड़े खुलासे

आतंकी साजिश में गिरफ्तारी |

मध्यप्रदेश ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी साजिश से जुड़े मामले में तीसरे आरोपी शाकिर मेव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे राजस्थान के अलवर के टप्पुकरा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। शाकिर मेव सेकंड हेड कमांडर की भूमिका में था और देश विरोधी साजिश में अहम भूमिका निभाता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 20 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ब्रेनवॉश और टास्क

दूसरी ओर, भोपाल के काजी कैंप से गिरफ्तार मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह से पूछताछ में जांच एजेंसियों को चौंकाने वाले इनपुट मिले। सूत्रों के अनुसार उसे कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स ने MP में नेटवर्क खड़ा करने, गरीब और बैचलर युवकों का ब्रेनवॉश करने और सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी सोच फैलाने का टास्क सौंप रखा था।

“लश्कर कमांडर” के नाम से नई पहचान

बता दे जांच में यह भी सामने आया है कि उसे “लश्कर कमांडर” के नाम से नई पहचान दी गई थी, जिसके जरिए वह सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। यह पहचान उसके साथी नईम अब्दुल्ला ने उपलब्ध कराई थी। ऐजेंसी दोनों को रिमांड पर लेकर अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में पाकिस्तानी संपर्क, डिजिटल नेटवर्क, टारगेट किलिंग की साजिश और फंडिंग से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। 

2 आरोपी हुए गिरफ्तार

इधर, फराज की निशानदेही पर साथी नईम अब्दुल्ला को देवबंद से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। देवबंद से गिरफ्तारी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है क्योंकि इससे नेटवर्क के कनेक्शन और लिंक की दिशा साफ हो रही है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद 16 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मध्यप्रदेश में आयोजित न्याय सम्मेलन में नालसा ने न्याय की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया, विभिन्न विधिक सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत 1532 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 990 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की।

MP सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान: 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य

राज्य

MP सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान: 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ड्रग सिंडिकेट को जड़ से मिटाने के लिए उठा रही कठोर कदम, नशे के कारोबार के खिलाफ राज्यों में सहयोग बढ़ा।

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

राज्य

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

ग्वालियर में शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, और 100 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट, 52 जिलों में बूंदाबांदी के आसार; प्रदेश में अब तक 20% कम बारिश

राज्य

पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट, 52 जिलों में बूंदाबांदी के आसार; प्रदेश में अब तक 20% कम बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, पन्ना, सतना, और रीवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी, राज्य में बारिश की मात्रा सामान्य से 20% कम।