Temple theft gang arrested in Bundelkhand: मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ...

temple-theft-gang-arrested-bundelkhand-23-temples-exposed

Temple theft gang arrested in Bundelkhand: मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, बुंदेलखंड के 23 मंदिरों से चोरी का खुलासा

temple theft gang arrested in bundelkhand मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार बुंदेलखंड के 23 मंदिरों से चोरी का खुलासा

बुंदेलखंड के मंदिरों में सीरियल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

Temple theft gang arrested in Bundelkhand: छतरपुर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों के कुल 23 मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बक्सवाहा, नैनागिरि और अबार माता मंदिरों सहित इन स्थानों पर लंबे समय से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनमें अब खुलासा हुआ है।

 पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार और चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी की गई संपत्ति, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, मंदिरों के छत्र, एक अवैध देशी कट्टा, चाकू, कटर और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी चाली अहिरवार, राजू पटेल, रोहन उर्फ तावड़े, विकास अहिरवार और संदीप सोनी पर पहले से ही कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

read more: हैदरगढ़ में रेत माफिया पर कार्रवाई के बाद मचा बवाल, पुलिस और SDM के बयानों में विरोधाभास

 छतरपुर से सागर, दमोह तक फैला था चोरों का नेटवर्क

यह गिरोह सिर्फ छतरपुर ही नहीं, बल्कि सागर, दमोह और टीकमगढ़ के भी कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं में शामिल था। आरोपी पूछताछ में कुल 23 मंदिरों में चोरी की बात कबूल कर चुके हैं। इनमें दलपतपुर, कर्रापुर, पथरिया, नरसिंहगढ़, बल्देवगढ़ सहित कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल शामिल हैं।

 DIG और SP के निर्देश पर हुई थी विशेष कार्रवाई

Temple theft gang arrested in Bundelkhand: इस सफलता के पीछे उप पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार और पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन की निगरानी में गठित टीमों की मेहनत रही। ASP विदिता, SDOP रोहित अलावा और बक्सवाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ के नेतृत्व में टीमों ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। इस कार्रवाई में सागर और दमोह जिलों की पुलिस टीमों का भी सहयोग रहा।

read more: मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे,कांग्रेस हमलावर,मंत्री दिखे खामोश

 

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।