राम मंदिर चढ़ावा: 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा: 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

राम मंदिर में चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। इसके अलावा, 23 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है और सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं।

राम मंदिर चढ़ावा 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा विपक्ष पर जमकर बरसे cm योगी

राम मंदिर चढ़ावा: 23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा |

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 3 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने और SIT के गठन के मांग की गई है। साथ ही, मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी मांग की गई।

23 कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

वहीं, मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि चोरी की घटना के बाद 10-20 रुपए के नोट बढ़ गए, जिससे गिनती में ज्यादा वक्त लग रहा है। पहले 500 रुपए के नोटों की 70-80 गड्डियां बन जाती थीं, अब बमुश्किल 15 ही गड्डियां बन पा रही हैं। पहले काम 2 शिफ्ट में होता था, लेकिन अब सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट कर दी गई है। वेतन वही है और काम के घंटे बढ़ गए। अब बैंक के पास सिर्फ 13 गणना कर्मी ही बचे हैं।

विपक्ष पर बरसे CM योगी

इधर CM योगी ने शुक्रवार को बस्ती जिले के हरैया में सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- पहले जो पैसा कब्रिस्तानों में खर्च होता था, वह अब भदेश्वर और तपसी धाम में लगाया जा रहा है। पहले वक्फ बोर्ड के नाम पर पैसा लूटा जाता था। सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियां वक्फ के नाम पर गरीबों को उजाड़ते थे। हमने उन्हें बसाने का काम किया है।

CM ने कहा- ये रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम सपाइयों ने किया था। कर्ण मंदिर का विवाद भी सपाइयों ने ही खड़ा किया। ये डराते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बना तो खून की नदियां बहेंगी। हमने कहा था कि एक मच्छर भी नहीं मरेगा। सुमेरपुर में हमने भगवान राम और निषादराज की प्रतिमा स्थापित कराकर वहां का सौंदर्यीकरण कराया। इस दौरान CM ने कहा मां ज्वाला जी के नाम पर नगर पंचायत खिरौनी (सुचित्तागंज) का नामकरण होगा, भदरसा को 'भरत नगर' के रूप में जाना जाएगा।

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज क्यों?

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में ₹432 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा - जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, याद करिए, इन लोगों ने हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था। CM योगी ने कहा-आप कल्पना करिए कि क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या सरकारें करवा पाएंगी। क्या सपा और कांग्रेस करवा पाएगी? अगर नहीं तो अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों करवाया गया?

संबंधित सामग्री

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अपनी पसंद का एक केयरटेकर रखने की परमिशन दी

राज्य

आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, अपनी पसंद का एक केयरटेकर रखने की परमिशन दी

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम मेडिकल जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आसाराम को 24 घंटे मेडिकल निगरानी में रखने का निर्देश।

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश,हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त

राज्य

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश,हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में अवैध निर्माण और आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्ती दिखाई, हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त किए।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

CM योगी ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि का संज्ञान लिया, प्रभावितों को त्वरित मुआवजा देने के निर्देश दिए।