हिमाचल और दिल्ली पुलिस विवाद को लेकर सुक्खू सरकार की प्रतिक्रिया, बोले - गैरकानू...

sukhu-government-reaction-delhi-himachal-police-dispute-illegal-arrest

हिमाचल और दिल्ली पुलिस विवाद को लेकर सुक्खू सरकार की प्रतिक्रिया, बोले - गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तारी

हिमाचल और दिल्ली पुलिस विवाद को लेकर सुक्खू सरकार की प्रतिक्रिया बोले - गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तारी

himachal delhi police dispute: दिल्ली में भारत मंडपम में शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस के बीच हुए विवाद को लेकर सुक्खू सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शिमला में CM सुक्खू के मीडिया सलाहाकार नरेश चौहान ने इस पूरी खींचतान को लेकर प्रेस कॉन्प्रेंस की।

सुक्खू सरकार की प्रतिक्रिया

शिमला पुलिस की तारीफ

CM सुक्खू के मीडिया सलाहाकार नरेश चौहान  ने शिमला पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर काम किया है। हिमाचल प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा और राज्य सरकार की किसी भी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है।

[caption id="attachment_137351" align="alignnone" width="1335"]दिल्ली पुलिस पर FIR दिल्ली पुलिस पर FIR[/caption]

‘दिल्ली पुलिस गैरकानूनी तरीके से आई’

मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस के जवान सादी वर्दी में आए थे। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस दूसरे प्रदेश के अपराधियों को लाती है, लेकिन हमने हमेशा प्रोटोकॉल फोलो किए। दिल्ली पुलिस हमारे प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से आई। चाहौन ने कहा कि स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। किचन के जरिये दिल्ली पुलिस होटल में घुसी और वारंट भी नहीं था।

[caption id="attachment_137353" align="alignnone" width="1335"]मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान[/caption]

himachal delhi police dispute: फिल्मी अंदाज गिरफ्तारी 

फिल्मी अंदाज में यह गिरफ्तारी की गई और आरोपियों का मेडिकल नहीं करवाया गया। बाद में जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो सारे प्रोसीजर दिल्ली पुलिस को फोलो करने ही पड़े। उनका कहना था कि इसलिए हमारी पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोका था। नरेश चौहान ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है और कई बार दूसरे राज्यों के अपराधी यहां पहुंचते हैं और ऐसे मामलों में दूसरे राज्यों की पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचित कर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, ऐसे में बिना पहले सूचना और नियमों का पालन किए किसी भी प्रदेश की पुलिस इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती।

संबंधित सामग्री

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

राज्य

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।