सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

वाराणसी से वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली गई, जिसमें राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ सहित अन्य ने भाग लिया।

By : शिवम् पांडेय
कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

वाराणसी, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज वाराणसी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जाएगी।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे। यात्रा की शुरुआत से पहले सेवा यात्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक भी करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री व वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि 17 सितंबर को सायंकाल पूरे प्रदेश में एक साथ प्रत्येक बूथ पर 200 दीप जलाने का कार्यक्रम होगा। सांसद व कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना है।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि 17 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे 51 सेवा यात्री (बाइकर्स) ललिता घाट पहुंचेंगे। यहां गंगाजल भरने के बाद डमरू दल और शंखनाद के बीच वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने बताया कि बाइक यात्रा के शुभारंभ से पूर्व काशी स्थित ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना के साथ वाराणसी से वडनगर तक की 22 दिवसीय बाइक यात्रा प्रारंभ होगी। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की जाएगी।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में  दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अतिथिगण अवलोकन करेंगे। इसके बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधन होगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर वडनगर के लिए रवाना करेंगे।

10 राज्यों, 193 जिलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी यात्रा

अशोक चौरसिया ने बताया कि काशी से वडनगर और वडनगर से काशी तक चलने वाली यह यात्रा उत्तर प्रदेश के  50 जिलों, 88 रात्रि विश्राम स्थलों और 187 पड़ावों से होकर गुजरेगी। काशी से 500 सेवा यात्री 10 अलग-अलग मार्गों से बाइक पर वडनगर के लिए रवाना होंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से युवा सेवा यात्री यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों की भागीदारी के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक पड़ाव को सामाजिक सरोकार और सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

संबंधित सामग्री

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वाराणसी में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसमें नक्सलवाद से मुक्ति और अनुच्छेद 370 का समापन शामिल है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः मुख्यमंत्री

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू की गई, जिसमें 500 युवा भाग ले रहे हैं।

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा की।

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए 191 नई नौकरियां घोषित कीं, जिसमें सहायक उप नियंत्रक के 104 पद शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर