Bilaspur-conversion: सरकंडा में झाड़-फूंक की आड़ में कन्वर्जन का खेल, पुलिस ने बंद कराई बैठक

sarkanda-bilaspur-conversion-prayer-meeting-police-action

Bilaspur-conversion: सरकंडा में झाड़-फूंक की आड़ में कन्वर्जन का खेल, पुलिस ने बंद कराई बैठक

bilaspur-conversion सरकंडा में झाड़-फूंक की आड़ में कन्वर्जन का खेल पुलिस ने बंद कराई बैठक

Bilaspur-conversion: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने हंगामा खड़ा कर दिया है. आरोप है कि झाड़-फूंक और बीमारी ठीक करने का दावा कर लोगों को जुटाया गया और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभा को बंद करा दिया।

Bilaspur-conversion: बीमारी ठीक करने का झांसा

मामला बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के पुराना सरकंडा माताचौरा के पास का है। हिंदू संगठनों का कहना है कि एक पास्टर द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में 30 से 35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे.  आरोप है कि सभा के दौरान बीमारी ठीक करने, स्वास्थ्य लाभ दिलाने जैसे प्रलोभन दिए जा रहे थे और साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बातें कहकर लोगों को धर्म छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। यही वजह रही कि स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

Bilaspur-conversion: हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका तर्क है कि शहर के रिहायशी इलाके में इस तरह की गुपचुप गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मामले की हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कथित कनवर्जन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पहले से हैं। उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब निगाहें इस पर हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

संबंधित सामग्री

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

राज्य

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

पंजाब की राजनीति में वायरल AI-जनरेटेड वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया दावा और राजनीतिक आरोपों का दौर तेज।

1866 से चली आ रही परंपरा का साक्षी बना मौण मेला, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण

राज्य

1866 से चली आ रही परंपरा का साक्षी बना मौण मेला, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण

मसूरी के जौनपुर क्षेत्र में मौण मेला आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता को दर्शाया गया।

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।