भरे मंच पर रो पड़े संजय निषाद, अखिलेश ने कसा तंज

sanjay-nishad-cries-on-stage-akhilesh-yadav-reaction

भरे मंच पर रो पड़े संजय निषाद, अखिलेश ने कसा तंज

भरे मंच पर रो पड़े संजय निषाद अखिलेश ने कसा तंज

Sanjay Nishad emotional: उत्तरप्रदेश में निषाद पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। गोरखपुर में एक बाइक रैली आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने भाषण के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने निषादों के साथ हुए अन्याय का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी उन्हें न्याय नहीं मिला।

[caption id="attachment_142639" align="alignnone" width="963"]भरे मंच पर रो पड़े संजय निषाद भरे मंच पर रो पड़े संजय निषाद[/caption]

‘बहनों की इज्जत लूटी जा रही’

मंत्री संजय निषाद ने अनुसूचित जाति का दर्जा समेत कई अन्य मांगों के साथ कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए जी जान लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, हमारे लोगों का उनका वोट छीना जा रहा है। हमारी बहनों की इज्जत लूटी जा रही है। अब हमें मजबूत होना होगा।

अखिलेश का तंज

संजय निषाद का भरे मंच पर रोना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि संजय ने अपने परंपरागत वोट बैंक को सहेजने की कोशिश की। हालांकि, अखिलेश यादव ने संजय निषाद के आंसुओं पर सियासी बम फोड़ा और कहा  कि “पीड़ा बढ़ रही है… पीड़ित बढ़ रहे हैं…मंत्री संजय निषाद के आंसुओं पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा। अखिलेश ने कहा ये बीजेपी के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू है, या फिर प्रायश्चित के। 

Sanjay Nishad emotional: बाइक रैली

दरअसल, रैली पादरी बाजार स्थित कार्यालय से शुरू हुई, जिसमें लगभग 3,000 मोटरसाइकिलें शामिल थीं। डॉ. निषाद खुद बुलेट बाइक चलाते हुए रैली की अगुवाई करते नजर आए। रैली विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए शास्त्री चौक पहुंची और फिर नौहा विहार में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सभा का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में निषाद समाज के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। 

‘हमें ठगा और लूटा’ 

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. संजय निषाद ने निषाद समुदाय की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा और अन्याय पर बात की। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले लंदन यात्रा के दौरान उन्हें आजादी की लड़ाई याद आई, जहां पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ बलिदान दिए, लेकिन आज उनके वंशज अपने हक से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के वोट छीने जाते हैं, बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाती है और विरोधी इसका साथ देते हैं। पहले लोग देशी शराब बांटकर समाज को गुमराह कर रहे थे, सभी ने ठगा और लूटा है। इन बातों को कहते-कहते उनकी आवाज भर आई और वे रो पड़े।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।