Salman Lala: इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला केस: ड्रग्स, रील्स और लव जिहाद कनेक्शन की जांच तेज

salman-lala-2

Salman Lala: इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला केस: ड्रग्स, रील्स और लव जिहाद कनेक्शन की जांच तेज

salman lala इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला केस ड्रग्स रील्स और लव जिहाद कनेक्शन की जांच तेज

Salman Lala:  इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कुछ हिंदू युवतियां सलमान के समर्थन में सोशल मीडिया पर रील्स बना रही हैं और दावा कर रही हैं कि उसकी मौत पुलिस द्वारा की गई है। इनमें मुस्कान सिंह ठाकुर और जैनी जैसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सलमान की मौत तालाब में डूबने से हुई थी, जब वह पुलिस से बचकर भाग रहा था। [caption id="attachment_103654" align="alignnone" width="300"]Salman Lala: Salman Lala:[/caption]

Salman Lala: ड्रग्स नेटवर्क से भी जोड़कर जांच शुरू कर दी है

सीहोर की कोतवाली पुलिस के अनुसार, सलमान लसूड़िया परिहार के तालाब में डूबा था। मौके से एक पिस्टल बरामद हुई, और पोस्टमार्टम के दौरान उसकी जेब से ड्रग्स भी मिले। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को ड्रग्स नेटवर्क से भी जोड़कर जांच शुरू कर दी है।

Salman Lala: ड्रग्स फार्महाउस और पब पार्टियों में पहुंचाए जाते थे

जांच में सामने आया कि सलमान ने सोशल मीडिया पर बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। उसने एक फेमस इन्फ्लुएंसर की आईडी जबरन हथिया ली थी, जिससे वह तेजी से पॉपुलर हुआ। इसी माध्यम से वह युवाओं तक ड्रग्स पहुंचाने लगा। सलमान राजस्थान के प्रतापगढ़ और डग से ड्रग्स लाकर इंदौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। उसके साथियों पीयूष और सत्यम के जरिए ये ड्रग्स फार्महाउस और पब पार्टियों में पहुंचाए जाते थे।

Salman Lala: आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में नोटिस भेजा गया

चौंकाने वाली बात यह है कि कई संभ्रांत परिवारों की युवतियां भी सलमान के संपर्क में थीं और अब वे जांच के घेरे में हैं। पुलिस ने आलिया, मुस्कान, और आरती समेत कई युवतियों को पूछताछ के लिए चिन्हित किया है। इसके अलावा अभिनेता एजाज खान को भी आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में नोटिस भेजा गया है।

Salman Lala: अनवर मिनाजुद्दीन का सिम इस्तेमाल कर रहा

इस पूरे मामले में लव जिहाद एंगल भी जुड़ गया है। पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत और उसकी बेटी आयशा पर आरोप है कि उन्होंने लव जिहाद से जुड़े आरोपियों को आर्थिक मदद पहुंचाई। आयशा ने मनी एक्सचेंज एजेंट के जरिए नेपाल में होटल बिल चुकाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को यह भी पता चला है कि आयशा ने अपनी सहेली का सिमकार्ड चुराया और अनवर मिनाजुद्दीन का सिम इस्तेमाल कर रहा था।

जिनकी जांच जारी है

Salman Lala: अब पुलिस नागपुर जाकर अनवर के मोबाइल और नेटवर्क की जांच करेगी। पूरे मामले में ड्रग्स, सोशल मीडिया मैनिपुलेशन, लव जिहाद और आर्थिक लेन-देन की कई परतें खुल रही हैं, जिनकी जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।