Raipur: सेंट्रल जेल में सचिन पायलट ने चैतन्य से की मुलाकात बीजेपी ने मुलाकात पर कसा सियासी तंज

sachin-pilot-meets-chaitanya-baghel-in-raipur-jail

Raipur: सेंट्रल जेल में सचिन पायलट ने चैतन्य से की मुलाकात बीजेपी ने मुलाकात पर कसा सियासी तंज

raipur सेंट्रल जेल में सचिन पायलट ने चैतन्य से की मुलाकात  बीजेपी ने मुलाकात पर कसा सियासी तंज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, पायलट रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सेंट्रल जेल गए। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, शिव डहरिया भी मौजूद रहे।

मुलाकात पर बीजेपी का तंज

पायलट के दौरे पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उनके मुताबिक दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। कांग्रेस केवल परिवार तक सिमट गई है। पुरंदर ने आगे कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस ने रोजी पर मजदूर बुलाए थे जिन्हें पेमेंट नहीं करने पर वे हल्ला मचा रहे थे।

क्या था मामला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने 22 जुलाई को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर 4 अगस्त तक रायपुर जेल भेज दिया है। इससे पहले ED ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ की थी।

सही जवाब नहीं मिलने पर कस्टडी में

ED के वकील सौरभ पांडेय ने कहा कि एविडेंस के मुताबिक शराब घोटाले से चैतन्य बघेल के तार जुड़े हुए हैं। इसी आधार पर उनके घर पर छापेमारी की गई। पूछताछ में चैतन्य से सही जवाब नहीं मिले। जांच के लिए कस्टडी की आवश्यकता थी, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है। अगर कोई आरोप लगा रहा है तो वह उचित नहीं है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाते हुए कहा कि, राजनीतिक लड़ाइयां चुनाव में लड़ी जानी चाहिए, जांच एजेंसियों के जरिए नहीं। ED का इस तरह इस्तेमाल क्यों हो रहा है?

जानिए चैतन्य पर क्या आरोप लगे है?

ED के अनुसार, लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने EOW को बयान दिया था कि, उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ से ज्यादा घोटाले की रकम को हैंडल किया। यह कैश अनवर ढेबर ने दीपेन चावड़ा को पहुंचाया। यह पैसा बाद में राम गोपाल अग्रवाल को दिया गया। इसकी व्यवस्था चैतन्य बघेल के साथ मिलकर की गई और उसी के कहने पर 1000 करोड़ में से 100 करोड़ नगद केके श्रीवास्तव को दिया गया। पप्पू बंसल ने पूछताछ में ये भी स्वीकार किया है कि शराब घोटाले से उसे 3 महीने में 136 करोड़ रुपए मिले हैं। अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित के बीच चैट में हुई बातचीत में इसकी जानकारी है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

राज्य

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों का महिमामंडन रोकने के लिए सरकार कड़े नियम लागू करेगी। मीडिया पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी।

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

राज्य

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आई है, जिसमें नेताओं ने एक दूसरे के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।