रतलाम में बड़ी लूट का खुलासा

रतलाम में 40 लाख की लूट का खुलासा: कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, भाई और दोस्त संग रची थी साजिश

रतलाम में 40 लाख रुपये की लूट का मामला सुलझा, कर्मचारी ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश। पुलिस ने सभी लूटी गई राशि बरामद की।

रतलाम में 40 लाख की लूट का खुलासा: कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, भाई और दोस्त संग रची थी साजिश

मध्य प्रदेश के रतलाम में 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का मामला पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि जिस कर्मचारी ने कारोबारी के यहां लूट की कहानी सुनाई थी, वही पूरी वारदात का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी ने अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

एसपी अमित कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ही घटना संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संबंधित लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कर्मचारी **फरदीन खान** की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी फरदीन

यह रकम पहुंचने का संकेत था

पुलिस के मुताबिक, फरदीन करीब पांच-छह महीने पहले ही कलेक्शन एजेंट के यहां नौकरी पर लगा था और उसे पता था कि वहां बड़ी मात्रा में नकदी रखी जाती है। घटना वाले दिन जैसे ही 40 लाख रुपये ऑफिस पहुंचे, उसने अपने भाई फैज को WhatsApp पर "OK" का कोड मैसेज भेज दिया। यह रकम पहुंचने का संकेत था।

ताकि किसी को शक न हो

पूर्व योजना के अनुसार, फैज और उसका साथी असबाब, जो पहले ब्लिंकिट में काम कर चुका था, ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे। फरदीन ने नकदी से भरा बैग उन्हें सौंप दिया और बाद में लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस से बचने के लिए ब्लिंकिट की यूनिफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, ताकि किसी को शक न हो।

फरदीन की निशानदेही पर उसके घर और असबाब के घर के स्टोर रूम से पूरी 40 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई। फरदीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई फैज और साथी असबाब अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। वहीं, मामले में हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

पंजाब के बंगा में एक नाबालिग लड़के पर मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

राजधानी में MP के पहले पेपरलेस अधिवक्ता चेंबर की शुरुआत, डिजिटल तकनीक से बदलेगी वकालत की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के भोपाल में कृपाधानी लीगल सेंटर ने अधिवक्ताओं के लिए पहला पेपरलेस चेंबर और मोबाइल ऐप शुरू किया, जो डिजिटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा प्रदान करता है।

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस ने सागर में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे छापेमारी के दौरान पकड़ा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026