27th installment: लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म! कल CM मोहन जारी करेंगे 27वीं किस्त

rakshabandhan-gift-for-ladli-behnas

27th installment: लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म! कल CM मोहन जारी करेंगे 27वीं किस्त

27th installment लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म कल cm मोहन जारी करेंगे 27वीं किस्त

इस बार लाडली बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के 1250 रुपये और रक्षाबंधन शगुन के 250 रुपये खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. सीएम मोहन यादव राजगढ़ ज‍िले से इस राश‍ि को ट्रांसफर करेंगे.

7 अगस्त को राशि होगी जारी

लाडली बहनों को 'लाडली बहना योजना' की 27वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव रक्षाबंधन से पहले गुरुवार, 7 अगस्त को सिंगल क्लिक से मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

कल लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये

सीएम मोहन यादव राजगढ़ जिला के नरसिंहगढ़ से गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' की अगस्त की किस्त (27वीं किस्त) जारी करेंगे. बता दें कि इस बार इन महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आएंगे. दरअसल, 1250 रुपये लाडली बहना योजना के तहत, जबकि 250 रुपये रक्षाबंधन का विशेष शगुन के तौर पर ट्रांसफर किया जाएगा. बता दें कि साल

अब तक इतनी राशि हुई जारी

2023 से चल रही इस योजना की अब तक 26 किस्‍तें जारी हो चुकी हैं. बता दें कि 1.27 करोड़ बहनों को 1503.4 करोड़ रुपये की 26वीं किस्त उनके खातों में ट्रांसफर किए गए थे. हर महीने की 10 से 16 तारीख को यह किस्‍त जारी होती है. हालांकि त्योहार के मौके पर ये किस्त पहले ही जारी कर दिए जाते हैं. बता दें कि यह योजना राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मकसद से शुरू की गई है.

सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'लाडली बहनों के चेहरे पर फिर खिलेगी मुस्कान… लाडली बहना योजना अंतर्गत लाडली बहनों के खातों में अंतरित करूंगा 27वीं किस्त के 1250 रुपये और 250 रुपये रक्षाबंधन के शगुन की राशि.

दीपावली के बाद और बढ़ेंगे पैसे

शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की राशि 1000 रुपये प्रति महीना तक की थी. बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह किया गया. हालांकि मोहन सरकार ने अब इस साल दिवाली के बाद से लाडली बहनों को 1500 रुपये महीना किस्‍त देने का ऐलान किया है.

कैसे चेक करें किस्त के पैसे?

लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए. होमपेज पर आवेदन वभुगतान की स्थिति पर क्लिक करें. नए पेज पर लॉगिन के करें. लाडली बहना अपना आवेदन संख्या या सदस्य संख्या दर्ज करे. अब कैप्चा कोड डाले. ओटीपी भेजे गए बटन पर क्लिक करें. आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर किस्त की स्थिति नजर आएगी.

योजना के लिए कौन पात्र?

  1. लाडली बहना योजना के लिए आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो.
  2. विवाहित हो (विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं)
  3. जिस साल आवेदन किया जा रहा हो, उस साल 1 जनवरी तक उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम हो.

आवश्यक दस्तावेज

  1. समग्र परिवार या सदस्य आई.डी.
  2. आधर कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. आधार समग्र e-KYC
  5. व्यक्तिगत बैंक खाता
  6. बैंक खाता आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय

लाडली बहना योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन आपको ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस में मिलेगा. ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म मिलेंगे. आवेदन फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल या मोबाइल एप से अपलोड करें. आवेदन फॉर्म भरते वक्त आवेदक महिला का होना जरूरी है, क्योंकि आवेदन के दौरान पात्र महिला की फोटो ली जाएगी. आवेदन फॉर्म  करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर आएगा. इस एप्लीकेशन नंबर को संभालकर रखें, क्योंकि भविष्य में ये आपको काम आएंगे.

संबंधित सामग्री

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई  दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।