MP राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में मंथन तेज, कमलनाथ सबसे आगे, कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में

राज्यसभा चुनाव मध्यप्रदेश

MP राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में मंथन तेज, कमलनाथ सबसे आगे, कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। कमलनाथ मजबूत दावेदार हैं, दिग्विजय सिंह ने दूरी बनाई।

mp राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में मंथन तेज कमलनाथ सबसे आगे कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। इनमें दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। कांग्रेस की सीट पर उम्मीदवार को लेकर दिल्ली में लगातार मंथन जारी है और अगले दो दिनों में नामों पर अंतिम फैसला हो सकता है।

कमलनाथ का नाम सबसे मजबूत दावेदार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम इस समय सबसे आगे माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा के लिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। हालांकि अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व, विशेष रूप से सोनिया गांधी और मल्लिकार्जून खरगे की सहमति के बाद ही होगा।

दिग्विजय सिंह ने बनाई दूरी

वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तीसरी बार राज्यसभा जाने से इनकार कर चुके हैं। इसके बावजूद पार्टी के भीतर यह चर्चा बनी हुई है कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहे तो उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐसे में उनके नाम को पूरी तरह खारिज नहीं माना जा रहा है।

जीतू पटवारी भी सक्रिय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सार्वजनिक रूप से खुद को दौड़ से अलग बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे भी राज्यसभा पहुंचने के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन उन्हें मिलने की बात कही जा रही है।

जातीय समीकरणों पर भी नजर

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर भी काम कर रही है। ओबीसी, एससी, एसटी और सामान्य वर्ग से आने वाले नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है। इस सूची में अरुण यादव , कमलेश्वर पटेल और सज्जन सिंह वर्मा समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

जल्द हो सकता है अंतिम फैसला

कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। अब सभी की नजर दिल्ली में होने वाले फैसले पर टिकी हुई है।
 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मध्यप्रदेश में आयोजित न्याय सम्मेलन में नालसा ने न्याय की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया, विभिन्न विधिक सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

MP सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान: 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य

राज्य

MP सरकार का नशे के खिलाफ बड़ा ऐलान: 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ड्रग सिंडिकेट को जड़ से मिटाने के लिए उठा रही कठोर कदम, नशे के कारोबार के खिलाफ राज्यों में सहयोग बढ़ा।

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

राज्य

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

ग्वालियर में शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, और 100 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।