एमपी में राज्यसभा चुनाव का बिगुल, बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज

राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखें घोषित

एमपी में राज्यसभा चुनाव का बिगुल, बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज

भारत में 2026 के राज्यसभा चुनावों की घोषणा हुई। 10 राज्यों में 24 सीटें शामिल हैं, जिनपर 18 जून को मतदान होगा।

एमपी में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज

देशभर में राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। इनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जून 2026 से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 जून नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

दोनों दलों में दावेदारों की सक्रियता तेज

मध्य प्रदेश विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है। विधानसभा में भाजपा के 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों में दावेदारों की सक्रियता तेज हो गई है।

नेताओं के नाम सामने आ रहे

भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नरोत्तम मिश्रा, लालसिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, विनोद गोटिया और रामनिवास रावत जैसे कई नाम चर्चा में हैं। वहीं पार्टी युवा चेहरे या साधु-संत को भी मौका दे सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस में भी दावेदारी बढ़ गई है। दिग्विजय सिंह के तीसरी बार राज्यसभा न जाने के संकेत के बाद पूर्व सांसद नकुलनाथ, अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, मीनाक्षी नटराजन और प्रदीप अहिरवार जैसे नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

8 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस का कब्जा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें फिलहाल 8 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है। आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें दोनों दलों की उम्मीदवार सूची पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

राज्य

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की और राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए अनुमति मांगी।

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा, PM ने की थी तारीफ तो BJP में आए

देश-विदेश

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों दिया इस्तीफा, PM ने की थी तारीफ तो BJP में आए

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

सीएम डॉ. मोहन बदलने जा रहे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा, कई एक्सपर्ट एक साथ करेंगे मंथन, जानें क्या-क्या होगा समिट में?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन बदलने जा रहे पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा, कई एक्सपर्ट एक साथ करेंगे मंथन, जानें क्या-क्या होगा समिट में?

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन होगा जिसमें नवाचार और सार्वजनिक परिवहन के भविष्य पर चर्चा की जाएगी।

लवप्रीत सिंह ने CWG-2026 में जीता सिल्वर मेडल, मां बनने के बाद सीमा की वापसी

देश-विदेश

लवप्रीत सिंह ने CWG-2026 में जीता सिल्वर मेडल, मां बनने के बाद सीमा की वापसी

भारत के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 110 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।

देशभर में मानसून का कहर, MP-UP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर, MP-UP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब

भारत के कई राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश जारी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब।