Rajgarh school porn video:  राजगढ़ के स्कूल में मॉनिटर पर चली अश्लील फिल्म, छात्...

rajgarh-school-porn-video-controversy

Rajgarh school porn video:  राजगढ़ के स्कूल में मॉनिटर पर चली अश्लील फिल्म, छात्र वीडियो बनाते रहे, प्रिंसिपल बोले – पुराना मामला है

rajgarh school porn video  राजगढ़ के स्कूल में मॉनिटर पर चली अश्लील फिल्म छात्र वीडियो बनाते रहे प्रिंसिपल बोले – पुराना मामला है

 स्मार्ट क्लास में अश्लील कंटेंट, मचा हड़कंप

Rajgarh school porn video: राजगढ़ जिले के सुठालिया स्थित पीएम श्री स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्मार्ट क्लास में लगे मॉनिटर पर अचानक पॉर्न फिल्म चलने लगी। कक्षा में मौजूद कुछ छात्र जहां मुंह छिपाने लगे, वहीं कुछ ने मंद मुस्कान के साथ इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 प्रिंसिपल का बयान – छात्रों की शरारत, वीडियो पुराना

स्कूल के प्राचार्य हेमंत यादव ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि यह घटना 8 से 10 महीने पुरानी है। उन्होंने बताया कि यह घटना उनके कार्यकाल से पहले की है और जिन छात्रों का वीडियो में चेहरा नजर आ रहा है, वे अब स्कूल से पास आउट हो चुके हैं। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

read more: भोपाल पुलिस को अर्चना तिवारी का सुराग, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

 वायरल वीडियो से पहले मांगी गई थी रकम

प्रिंसिपल ने यह भी दावा किया कि बृजमोहन सूर्यवंशी नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। उसने वीडियो दिखाकर ₹50,000 की मांग की और जब प्रिंसिपल ने पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी ने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

पहले के प्राचार्य के समय की है घटना

हेमंत यादव ने स्पष्ट किया कि यह मामला उस समय का है जब स्कूल में अशोक गुप्ता प्राचार्य थे। उन्होंने 12 मई को ही स्कूल का प्रभार संभाला है। उन्होंने बताया कि वीडियो छात्रों द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन उन्हें इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है।

प्रशासन की चुप्पी, जांच की मांग

Rajgarh school porn video:  इस गंभीर मामले पर अभी तक शिक्षा विभाग या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो को देखते हुए अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है और वे जांच की मांग कर रहे हैं कि आखिर स्कूल में इस तरह की घटना कैसे घटी और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

read more: भोपाल देहात में युवक पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज करने में पुलिस ने लगवाए दो घंटे

 

संबंधित सामग्री

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

राज्य

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूसीसी का अध्यादेश पेश किया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उर्मिला सैनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता और शिक्षा की सुविधा प्रदान करने का वादा किया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण CM पुष्कर सिंह धामी ने आपात स्थिति प्रबंधन के लिए कई निर्देश दिए हैं।

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

जुर्म गाथा

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

ओडिशा के बालासोर में जन्मदिन सरप्राइज देने आए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिवार ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप।

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई औद्योगिक नीति की घोषणा की, जिसमें 24 घंटे निर्बाध बिजली शामिल है।