राजस्थान विधान सभा अमृत महोत्सव

राजस्थान विधान सभा का 75वां स्थापना दिवस: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

राजस्थान विधान सभा ने अपने 75वें स्थापना दिवस पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाग लिया।

राजस्थान विधान सभा का 75वां स्थापना दिवस: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

राजस्थान विधान सभा अमृत महोत्सव

राजस्थान विधान सभा के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘विधान गौरव यात्रा भूतपूर्व एवं वर्तमान सदस्यों का सम्मेलन’ के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। 

राजस्थान विधानसभा की यात्रा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूर्ण होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था, जन-जन की आकांक्षाओं और प्रदेश की गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक उत्सव है। साल 1952 में 160 सदस्यों के साथ प्रारंभ हुई राजस्थान विधानसभा की यात्रा आज लोकतंत्र, सुशासन और जनकल्याण की मजबूत आधारशिला बन गई है। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ सरकारें और विचारधाराएं बदलीं, लेकिन जनहित सर्वोपरि रखने का संकल्प कभी नहीं बदला।

जनप्रतिनिधियों का समर्पण

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अमृत महोत्सव एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि पूरे साल चलने वाला लोकतांत्रिक महोत्सव है। इस दौरान संसदीय एवं संविधान विशेषज्ञों के विचार, लोकतंत्र की चुनौतियों पर विमर्श, विधानसभा के डिजिटल रूपांतरण पर चर्चा और नई पीढ़ी को संसदीय परंपराओं से जोड़ने जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे अनुभव, ऊर्जा और नवाचार का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। CM ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के विश्वास, जनप्रतिनिधियों के समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा का उत्सव है।

क्या बोले लोक सभा अध्यक्ष

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधानमंडल केवल कानून बनाने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि वे लोकतंत्र की ऐसी ‘पाठशालाएं’ हैं जहां जनप्रतिनिधि संवाद, अनुशासन और सेवा के मूल्यों का संस्कार प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति अपने दायित्वों का बोध होना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र केवल संवैधानिक प्रावधानों से नहीं, बल्कि जनविश्वास, संवाद, गरिमा और सेवा-भावना से सुदृढ़ होता है।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल शर्मा ने किया गोडावण पुनर्स्थापन पक्षीगृह का अनावरण, संरक्षण को लेकर नई पहल

CM भजनलाल शर्मा ने किया गोडावण पुनर्स्थापन पक्षीगृह का अनावरण, संरक्षण को लेकर नई पहल

राजस्थान के रामदेवरा में नया पक्षीगृह अनावरणित, मुख्यमंत्री ने गोडावण संरक्षण के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर