Raisen rape accused Salman arrested Update: सलमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

raisen-rape-accused-salman-arrested-update-viral

Raisen rape accused Salman arrested Update: सलमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

raisen rape accused salman arrested update सलमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Raisen rape accused Salman arrested Update: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में मजिस्ट्रेट हमीदिया पहुंचे। आरोपी सलमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है 11 दिसंबर तक न्यायकि हिरासत में रहेंगे

पकड़ा गया आरोपी सलमान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो जंगलों के रास्ते भोपाल में दाखिल हुआ। वो पैदल ही गांधीनगर इलाके में आया। सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। लेकिन, उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था।

Raisen rape accused Salman arrested Update : 7 दिन से फरार था आरोपी

बता दें कि, 21 नवंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 साल का आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया था। इसके बाद बच्ची रोती हुई जंगल में मिली। उसके बाद बच्ची को भोपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां अभी उसकी हालत में सुधार है। बता दे कि, आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सलमान 7 दिन से फरार था। आरोपी सलमान को गांधी नगर इलाके में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे गौहरगंज पुलिस के हवाले किया गया। गौहरगंज पुलिस उसे लेकर रात में ही रवाना हो गई थी। Read More- CM Yadav spoke on the Raisen case: रायसेन केस पर सीएम ने कहा हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता

CM ने रायसेन एसपी को हटाया था

सीएम डॉ मोहन यदव ने कहा, कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगा वही मासूम से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शनों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26 नवंबर को पीएचक्यू में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी। रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर चार घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. Read More-CM Mohan gave statement: जो कानून को हाथ में लेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा-सीएम डॉ मोहन यादव

बेखौफ घूमता दिखा था आरोपी

पहला वीडियो 21 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे का है, जिसमें आरोपी सलमान एक दुकान से सिगरेट खरीदता हुआ नजर रहा है। इसी दिन शाम करीब 7:30 बजे बच्ची लापता हुई थी और करीब 8:30 बजे जंगल में लहूलुहान हालत में मिली थी। यानी दरिंदगी के सिर्फ 3 घंटे बाद सलमान बेखौफ मार्केट में सिगरेट खरीदता नजर आया। देश में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाए गए है.लेकिन शायद इसका डर और असर अभी भी हेवानों पर होता नहीं दिख रहा.घटना मध्यप्रदेश के रायसेन से है जहां 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की गई और बच्ची को घायल हालत में जंगल में छोड़ दिया. बच्ची का इलाज एम्स भोपाल में जारी है

चॉकलेट दिलाने का बहाने ले गया सलमान

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 23 वर्षीय सलमान वहां पहुंचा. उसने बच्ची से बातचीत की और चॉकलेट दिलाने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया. कुछ दूरी पर जंगल में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. बच्ची जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू कर दी है.

बच्ची को ले जाने नहीं मिली एम्बुलेंस

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को रात 10 बजे भोपाल एम्स रेफर किया, लेकिन अस्पताल में एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. इस लापरवाही से परिजन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे. एम्बुलेंस न मिलने पर बच्ची को निजी वाहन से भोपाल ले जाया गया, जहां एम्स में उसका इलाज चल रहा है.

Raisen rape accused Salman arrested Update: 30,000 का इनाम था घोषित

आरोपी सलमान मजदूरी करने गांव में आता था, वारदात के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था            

संबंधित सामग्री

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राज्य

भजनलाल सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं की स्थापना की, नए पदों को मिली स्वीकृति

राजस्थान सरकार ने 76 नई नगरपालिकाओं का गठन किया, जिससे प्रदेश में स्थानीय निकायों की संख्या 309 से बढ़कर 385 हो गई। इस कदम से रोजगार और विकास को बल मिलेगा।