राहत की घोषणा

अतिथि विद्वानों की मांगों पर बनेगी कमेटी, फिक्स सैलरी और नियमितीकरण पर करेगी विचार: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अतिथि विद्वानों की फिक्स सैलरी और नियमितीकरण पर विचार के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की।

अतिथि विद्वानों की मांगों पर बनेगी कमेटी, फिक्स सैलरी और नियमितीकरण पर करेगी विचार: CM मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी राहत के संकेत दिए हैं। राजधानी भोपाल में भारतीय मजदूर संघ के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि विद्वानों की फिक्स सैलरी, नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार देश के उन राज्यों के मॉडल का अध्ययन करेगी, जहां अतिथि विद्वानों के लिए बेहतर व्यवस्था लागू है, और उपयुक्त व्यवस्था को मध्य प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

अटकाने-लटकाने का समय

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब "अटकाने-लटकाने का समय" खत्म हो चुका है और सरकार सकारात्मक सोच के साथ निर्णय ले रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को निर्देश दिए कि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समिति गठित करें और अतिथि विद्वानों की समस्याओं का समाधान तलाशें।

समस्या का भी समाधान किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले भी अतिथि विद्वानों के हित में कई फैसले ले चुकी है और अब शेष मांगों पर भी गंभीरता से काम किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा समेत अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर बेहतर मॉडल अपनाने की बात कही।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि सरकार पहले ही अतिथि विद्वानों को 13 आकस्मिक अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश, महिला अतिथि विद्वानों को प्रसूति अवकाश, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 25 प्रतिशत आरक्षण और वर्ष में एक बार स्थानांतरण की सुविधा दे चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग में 11 महीने के वेतन की व्यवस्था से जुड़ी समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने अतिथि विद्वानों की सामाजिक सुरक्षा और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर देते हुए शिक्षकों एवं अतिथि विद्वानों से युवाओं को जागरूक करने की अपील की।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026