राजनीति में उथल-पुथल

सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज, कैलाश और प्रहलाद, बीजेपी के ही नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

भोपाल में राहुल गांधी के बयान के बाद, कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सरकार को निपटाने में लगे हैं शिवराज, कैलाश और प्रहलाद, बीजेपी के ही नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राहुल गांधी के बयान की आलोचना किए जाने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। जीतू पटवारी ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के भीतर ही बड़े नेता सरकार को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल पूरी ताकत से सरकार को निपटाने में जुटे हैं।

राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई

पटवारी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है और आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि पड़ोसी देशों में ईंधन सस्ता मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसका असर हर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है, यहां तक कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिवार भी इससे प्रभावित हैं।

भाजपा नेता खुद सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को “माफिया राज” भाजपा के अपने ही नेता बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री नगर सिंह चौहान को शराब माफिया कहा गया, चिंतामणि मालवीय को भू-माफिया बताया गया और कई भाजपा नेता खुद सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।

जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार की नीतियों और ट्रेड डील को भी देश के सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति कुछ बड़े उद्योगपतियों तक सीमित हो गई है, जबकि गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की समीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि मंत्रियों के पास निर्णय लेने की स्वतंत्रता नहीं है और अधिकारी ही पूरी व्यवस्था चला रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “गजब का प्रदेश और गजब की सरकार” जहां मंत्री नहीं बल्कि अधिकारी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तय कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026