नीट पेपर लीक मामला

पंजाब में Gen-Z का प्रदर्शन: जालंधर में DC ऑफिस के बाहर छात्रों का धरना, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे

पंजाब में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, किसानों ने भी समर्थन की घोषणा की।

पंजाब में Gen-Z का प्रदर्शन: जालंधर में DC ऑफिस के बाहर छात्रों का धरना, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे

नीट पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब में शनिवार को Gen-Z छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया। जालंधर में बड़ी संख्या में छात्र पोस्टर लेकर डीसी ऑफिस के बाहर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

DC ऑफिस के बाहर जुटे छात्र, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसी ऑफिस की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों ने साफ कहा कि उनका आंदोलन केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को किसानों का समर्थन

इसी बीच किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छात्र पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और किसान उनके समर्थन में दिल्ली जाएंगे।उगराहां ने ऐलान किया कि 27 जुलाई को किसान छात्रों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के आंदोलन में उनका साथ देना जरूरी है और किसान उनके साथ खड़े रहेंगे।

आंदोलन के और बढ़ने के आसार

जालंधर में छात्रों के प्रदर्शन और किसान संगठनों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद नीट पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। आने वाले दिनों में छात्र संगठनों और किसान संगठनों के आंदोलन के एक साथ सामने आने से विरोध प्रदर्शन के और तेज होने की संभावना है।फिलहाल जालंधर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

भोपाल में 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल में 50 स्टूडेंट्स को मिलेगी UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग, आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल जिला प्रशासन ने UPSC और MPPSC की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू की। रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक खुले हैं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026