पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी के एक खेल मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान में मौजूद बच्चों और खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत की।
बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चों से बातचीत के बाद वॉलीबॉल के मैदान में पहुंचकर खुद भी खेल में हिस्सा लिया। उन्होंने हाथ में बॉल लेकर बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेला। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके साथ खेल का आनंद लिया।
खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैदान में मौजूद छोटे और बड़े खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के प्रति पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की बात कही।
नशे के खिलाफ अभियान के साथ खेलों पर जोर
पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को खेलों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के साथ युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों के साथ-साथ शहरों में भी खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।