इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन इंदौर में

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद, मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

इंदौर में विहिप नेता संतोष शर्मा के विवादित बयानों के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।

इंदौर में विहिप नेता के बयान पर विवाद मुस्लिम महिलाओं ने घर के बाहर किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता संतोष शर्मा के कथित विवादित बयानों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। शनिवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर उनके निवास के बाहर पहुंचीं और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संतोष शर्मा के बयानों पर आपत्ति जताई।

बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का आरोप

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि विहिप नेता संतोष शर्मा द्वारा सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से दिए जा रहे कुछ बयान मुस्लिम समाज को निशाना बनाने वाले हैं। महिलाओं का कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने मांग की कि ऐसे बयानों पर रोक लगनी चाहिए और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को संयम बरतना चाहिए।

सार्वजनिक माफी की मांग

प्रदर्शन में शामिल शबनम खान ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी तरह का विवाद पैदा करना नहीं है, बल्कि अपनी आपत्ति शांतिपूर्ण तरीके से दर्ज कराना है। उन्होंने मांग की कि संतोष शर्मा अपने बयानों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने का आश्वासन दें। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले किसी भी बयान पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं विहिप नेता से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाहती थीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। इसके बाद कुछ घंटों में प्रदर्शन समाप्त हो गया और महिलाएं वहां से रवाना हो गईं। पुलिस के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

संबंधित सामग्री

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

राज्य

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री आवास का घेराव टाल दिया है, सरकार ने कुछ परीक्षाएं रद्द कीं।

सूअर पकड़ने पहुंची टीम पर अचानक बरसे पत्थर-लाठी, पुलिस के सामने मचा हंगामा!

राज्य

सूअर पकड़ने पहुंची टीम पर अचानक बरसे पत्थर-लाठी, पुलिस के सामने मचा हंगामा!

हरदा शहर में नगर पालिका द्वारा सूअर पकड़ने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं द्वारा पुलिस और कर्मचारियों के साथ विवाद और हंगामा हुआ।

बिहार में छात्रों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन, तेजस्वी हिरासत में; वाटर कैनन चली

राज्य

बिहार में छात्रों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन, तेजस्वी हिरासत में; वाटर कैनन चली

बिहार में छात्रों के समर्थन में RJD ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

100 करोड़ के ISBT में भंडारा! टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां, यात्री सीटों पर बांटा प्रसाद; IDA बोला- ‘हमें खबर नहीं’

राज्य

100 करोड़ के ISBT में भंडारा! टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां, यात्री सीटों पर बांटा प्रसाद; IDA बोला- ‘हमें खबर नहीं’

इंदौर के ISBT में बंद पड़े टर्मिनल परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर अब मुकर गए

राज्य

पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर अब मुकर गए

पंजाब के बरनाला में तीन युवतियों ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स की टंकी पर चढ़कर शादी के झूठे वादों के खिलाफ प्रदर्शन किया।