Maihar: पीएमश्री कन्या स्कूल का बेरहम प्रिंसिपल! छात्राओं को बेरहमी से पीटा, एक ...

principal-beats-girls-maihar-school-ramnagar-madhya-pradesh-violence

Maihar: पीएमश्री कन्या स्कूल का बेरहम प्रिंसिपल! छात्राओं को बेरहमी से पीटा, एक बेहोश-दूसरी का हाथ टूटा

maihar पीएमश्री कन्या स्कूल का बेरहम प्रिंसिपल छात्राओं को बेरहमी से पीटा एक बेहोश-दूसरी का हाथ टूटा

डंडे से पीटा, एक छात्रा बेहोश, दूसरी का हाथ टूटा

सूत्रों के अनुसार, प्रिंसिपल ने कक्षा 10वीं की तीन छात्राओं पर डंडे से हमला किया। इस हमले में एक छात्रा बेहोश हो गई और उसके जबड़े लॉक हो गए। वहीं, दूसरी छात्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया। छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

तहसीलदार और थाना प्रभारी स्कूल पहुंचे

मामले के अनुसार कुछ दिन पहले छात्राओं ने इस प्राचार्य की संकुल प्राचार्य से शिकायत की थी. छात्राओं ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ कस्तूरबा गांधी छात्रावास में जाकर अभद्र व्यवहार किया है. इसी शिकायत से नाराज होकर प्रिंसिपल ने छात्राओं पर गुस्सा उतारा. सूचना मिलते ही स्कूल में तहसीलदार अनामिका सिंह और थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे. उन्होंने घायल छात्राओं के बयान दर्ज किए.

छात्राओं की पिटाई से अभिभावकों में उबाल

प्रिंसिपल की हरकतों से अभिभावकों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि जब बच्चों की सुरक्षा के जिम्मेदार शिक्षक ही हैवान हो जाएं तो बेटियों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा. आरोपी प्राचार्य को तुरंत निलंबित कर एफआईआर दर्ज की जाए. इस मामले में रामनगर पुलिस जांच कर रही है. तहसीलदार अनामिका सिंह का कहना है "स्कूल पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए हैं. कई आपत्तिजनक बातें सामने आई हैं. सारी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी." Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

राज्य

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूसीसी का अध्यादेश पेश किया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उर्मिला सैनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता और शिक्षा की सुविधा प्रदान करने का वादा किया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण CM पुष्कर सिंह धामी ने आपात स्थिति प्रबंधन के लिए कई निर्देश दिए हैं।

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

जुर्म गाथा

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

ओडिशा के बालासोर में जन्मदिन सरप्राइज देने आए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिवार ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप।

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई औद्योगिक नीति की घोषणा की, जिसमें 24 घंटे निर्बाध बिजली शामिल है।