राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश में 18 जून से पांच दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर सीएम डॉ मोहन यादव ने किया स्वागत

भोपाल/इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। वे 18 जून को अल्प प्रवास के लिए इंदौर पहुंचीं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह 9:25 बजे उनकी अगवानी और स्वागत किया। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से निर्धारित कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान कर गईं।

गौरतलब है कि 19 जून को वे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी। 22 जून को राष्ट्रपति मुर्मु कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

read more: मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

संबंधित सामग्री

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

राज्य

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर केंद्रित कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवीन शिक्षा नीतियों का क्रियान्वयन है।