पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण, बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ के विवेक सिंह ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और बच्चे के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण बिना बताए बेटे का किया खतना

पिथौरागढ़ में हिंदू पति का जबरन धर्मांतरण |

पिथौरागढ़ के बोकटा गांव निवासी विवेक सिंह की शिकायत पर गंगोलीहाट पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेक ने अपनी पत्नी यास्मीन और ससुराल पक्ष पर मतांतरण का दबाव बनाने, बच्चे से मारपीट करने, खतना कराने और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए। पुलिस ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कैसे हुई मुलाकात?

विवेक सिंह के मुताबिक वह नौकरी के सिलसिले में दिल्ली में रहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात यास्मीन से हुई थी। उनका कहना है कि यास्मीन खुद को सनातन धर्म में आस्था रखने वाली बताती थी और मंदिर में भी जाती थी। बाद में उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था।

हिंदू परंपरा से शादी

विवेक ने आरोप लगाया कि यास्मीन के पिता साकिर अली, माता सज्जो बानो और अन्य परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराने का भरोसा दिया। इसके बाद 24 मार्च 2020 को दोनों की शादी हिंदू परंपरा के अनुसार हुआ। शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी और ससुराल पक्ष ने उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और परिवार में लगातार विवाद की स्थिति बनी रही।

बेटे का खतना

विवेक के मुताबिक साल 2022 में बेटे का जन्म हुआ। उनका आरोप है कि बच्चे के इलाज पर उन्हें भारी खर्च करना पड़ा। साथ ही ससुराल वालों ने उनकी जानकारी के बिना बच्चे का खतना करा दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर बच्चे के साथ मारपीट की गई।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में भूस्खलन, रामगंगा नदी पर बनी झील, 700 लोगों पर खतरा

राज्य

उत्तराखंड में भूस्खलन, रामगंगा नदी पर बनी झील, 700 लोगों पर खतरा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन से रामगंगा नदी अवरुद्ध हुई, जिससे एक बड़ी झील बन गई। इससे पांच गांवों के 600-700 लोगों पर खतरा बढ़ा है।

पटियाला में महिला ने भाई को वीडियो भेजकर की आत्महत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

राज्य

पटियाला में महिला ने भाई को वीडियो भेजकर की आत्महत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

पटियाला में रानी नामक महिला ने घरेलू प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले भावुक वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा था।

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- &quotवह साइकोटिक था&quot

मनोरंजन

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- "वह साइकोटिक था"

अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया।

CM मान के खिलाफ FIR की मांग तेज, SGPC ने DGP से की शिकायत; धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

राज्य

CM मान के खिलाफ FIR की मांग तेज, SGPC ने DGP से की शिकायत; धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

SGPC ने भगवंत मान पर वायरल वीडियो में सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया, तत्काल एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग की।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोप-प्रत्यारोप शुरू, आरोपियों के घर चल सकता है बुलडोजर

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोप-प्रत्यारोप शुरू, आरोपियों के घर चल सकता है बुलडोजर

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में नए आरोप लगे हैं। 500 वकीलों ने प्रदर्शन किया और आरोपी घरों पर बुलडोजर चलने की तैयारी है।