CM धामी को बताया हेट स्पीच देने वाला नेता, मुख्यमंत्री ने आरोपों को किया खारिज

pil-against-cm-dhami-supreme-court-hate-speech

CM धामी को बताया हेट स्पीच देने वाला नेता, मुख्यमंत्री ने आरोपों को किया खारिज

cm धामी को बताया हेट स्पीच देने वाला नेता मुख्यमंत्री ने आरोपों को किया खारिज

PIL Against CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल की गई। हेट स्पीच को लेकर एक बार फिर CM धामी अपने बयानों को लेकर फिर चर्चा का विषय बन चुके है। हालांकि, CM पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना उनका दायित्व है।

[caption id="attachment_133576" align="alignnone" width="1331"]CM धामी को बताया हेट स्पीच देने वाला नेता, CM धामी को बताया हेट स्पीच देने वाला नेता,[/caption]

3 CM के खिलाफ PIL

मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि यदि “सनातन और देवभूमि की रक्षा” को हेट स्पीच कहा जाता है, तो वे इसे लाखों बार दोहराएंगे। CM के मुताबिक, जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करना न तो असंवैधानिक है और न ही नफरत फैलाने की कोशिश। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में CM धामी समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों को संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताकर हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।

PIL Against CM Dhami: याचिका में क्या लिखा?

सुप्रीम कोर्ट में पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग के अलावा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रूप रेखा वर्मा, जॉन दयाल सहित कई लोगों ने कथित बांटने वाले शब्दों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही जनहित याचिका (PIL) भी दाखिल की है। आरोप लगाया गया कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं की भाषा माहौल बिगाड़ सकती है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से विभाजनकारी शब्दों के इस्तेमाल पर स्पष्ट दिशा निर्देश तय करने और राजनीतिक भाषण की सीमाएं तय करने की मांग की। याचिका में कई वरिष्ठ नेताओं के बयानों का भी जिक्र है।

[caption id="attachment_133577" align="alignnone" width="1358"]मुख्यमंत्री ने आरोपों को किया खारिज मुख्यमंत्री ने आरोपों को किया खारिज[/caption]

CM ने आरोपों को किया खारिज

CM धामी का बयान तब विवादों में आया जब एक थिंक टैंक की रिपोर्ट में CM धामी को साल 2025 में “सबसे अधिक हेट स्पीच देने वाला नेता” बताया गया। उनके कई भाषणों को विभाजनकारी करार दिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी किसी समुदाय के खिलाफ घृणा नहीं दिखाई। CM का कहना था कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत वाला राज्य है। देवभूमि की मूल पहचान को बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। अतिक्रमण, लैंड जिहाद या लव जिहाद जैसे विषय शासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे हैं, न कि नफरत फैलाने के।

संबंधित सामग्री

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।