Chattisgarh Dhan khardi : किसानों के हित में शासन का फैसला,25 नवबंर तक पंजीयन करा सकेंगे

paddy-registration-will-be-possible-till-november-25

Chattisgarh Dhan khardi : किसानों के हित में शासन का फैसला,25 नवबंर तक पंजीयन करा सकेंगे

chattisgarh dhan khardi   किसानों के हित में शासन का फैसला25 नवबंर तक पंजीयन करा सकेंगे

Chattisgarh Dhan khardi : किसानों को धान बेचने में सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब किसान 19 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक अपने-अपने तहसील कार्यालयों में जाकर आसानी से पंजीयन करवा सकते हैं और रकबा में आवश्यक संशोधन भी करा सकते हैं.

कलेक्टर ने निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना धान खरीदी से सभी किसान लाभान्वित हों इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह समितियों पर नजर बनकर रखे, लगातार निगरानी करें और गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करें. साथ ही किसानों को मिलने वाली सहूलियत का खास ख्याल रखें जिससे उन्हें धान बेचने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नही हो. पंजीयन से लेकर किसानों के धान विक्रय तक होने वाली तमाम समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर दीपक सोनी ने दिया है. READ MORE :छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत,तापमान में गिरावट

25 नवंबर तक किसान पंजीयन करा सकेंगे

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पंजीयन से वंचित किसानों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाए और उनका पंजीयन कराकर धान खरीदी प्रक्रिया में शामिल करें. वहीं किसानों से कहा गया है कि वे तहसील कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें. पंजीयन और रकबा संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी होगी. किसानों को केवल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में पहुंचना होगा

किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

किसानों की सहायता के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर किसान पंजीयन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिल सकता हैं.

निर्णय किसानों  के हित में

यह निर्णय किसानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिससे किसानों को किसी भी दिक्कत का सामना नही करना पड़े और अधिक से अधिक किसान धान खरीदी प्रणाली से जुड़ सकेंगे और उन्हें उनके उत्पादन का उचित मूल्य प्राप्त होगा. शासन का यह कदम किसान हित में उठाया गया सराहनीय प्रयास माना जा रहा है.        

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।