ओडिशा के कंधमाल एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर

odisha-kandhamal-encounter-5-naxalites-killed-chhattisgarh-link

ओडिशा के कंधमाल एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर

ओडिशा के कंधमाल एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर

ओडिशा के कंधमाल जिले से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनमें दो महिला नक्सली शामिल बताई जा रही हैं, जबकि कुछ नक्सलियों के छत्तीसगढ़ से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. Read More:- ग्वालियर निवेश सम्मेलन: अमित शाह की मौजूदगी में 2 लाख करोड़ के निवेश 

शवों के साथ हथियार भी बरामद

कंधमाल के घने जंगलों में यह मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद जवानों ने इलाके पर नियंत्रण पा लिया और 5 नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और नक्सली सामग्री  बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियां मारे गए नक्सलियों की पहचान और नेटवर्क की जांच कर रही है.

दंतेवाड़ा–बीजापुर में मारे गए थे 18 नक्सली

इससे पहले दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा–बीजापुर बॉर्डर पर भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। उस ऑपरेशन में 18 नक्सली मारे गए थे, जिनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। LMG, INSAS, SLR जैसे आधुनिक हथियार  बरामद किए गए थे. हालांकि उस मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 2 जवान घायल हुए थे। शहीद जवानों को बीजापुर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई थी।

नक्सलियों के खिलाफ तेज हो रहा अभियान

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमाओं से लगे इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए।सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, नक्सली कमांडर हिड़मा पिछले दो दशकों में हुए कई बड़े नक्सली हमलों से जुड़ा रहा है। इनमें 2010 का दंतेवाड़ा हमला, झीरम घाटी हमला और सुकमा–बीजापुर क्षेत्र की घटनाएं शामिल रही हैं। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियानों को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।