NSD कैम्पस बिहार में

मोतिहारी में CM का बड़ा ऐलान- बिहार में खुलेगा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई चीनी मिलों का भी वादा

बिहार में NSD का नया कैम्पस खोलने की केंद्र सरकार से सहमति मिली, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा और युवा कलाकारों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

By : शिवम् पांडेय
मोतिहारी में CM का बड़ा ऐलान- बिहार में खुलेगा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई चीनी मिलों का भी वादा

NSD कैम्पस बिहार में

पटना: बिहार के कला और संस्कृति क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में अब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का कैंपस खोला जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से सहमति मिल गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार, 1 सितंबर को कहा कि बिहार में NSD कैंपस की स्थापना से राज्य की समृद्ध नाट्य और प्रदर्शन कला परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए प्रशिक्षण और करियर के नए रास्ते खुलेंगे।

बिहार की सांस्कृतिक विरासत का किया जिक्र

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध रही है। यह प्रदेश कालिदास, रामवृक्ष बेनीपुरी और भिखारी ठाकुर जैसी महान विभूतियों की परंपरा से जुड़ा रहा है। बिहार की लोक नाट्य और प्रदर्शन कलाओं की अपनी अलग पहचान रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में NSD का कैंपस शुरू होना इसी विरासत को आधुनिक मंच और संस्थागत समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

युवाओं को मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि NSD कैंपस बनने के बाद बिहार के युवा कलाकारों को नाट्य प्रशिक्षण, स्टेजक्राफ्ट, प्रदर्शन कला और शोध के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी कई प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ता है। NSD का कैंपस खुलने के बाद उन्हें अपने ही राज्य में उच्च स्तर की सुविधाएं और प्रशिक्षण हासिल करने का मौका मिलेगा।

निर्माण लागत में राज्य सरकार देगी सहयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार NSD कैंपस के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा भवन निर्माण की स्वीकृत लागत में 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंपस की स्थापना में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा, ताकि संस्थान को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

राष्ट्रीय रंगमंच के नक्शे पर बिहार को मिलेगी नई पहचान

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में NSD की स्थापना को केवल एक नए संस्थान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह राज्य की सांस्कृतिक विरासत, युवा प्रतिभाओं और आधुनिक रंगमंच के भविष्य में किया गया निवेश है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से NSD का यह कैंपस बिहार को राष्ट्रीय रंगमंच के मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम में लैंडस्लाइड और उत्तर प्रदेश, बिहार, और मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के अवसर पर 'राधा रास बिहारी' नृत्य प्रस्तुति दी, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था।

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर उर्दू की आयतें फ्लैश, मचा विवाद

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर उर्दू की आयतें फ्लैश, मचा विवाद

इंदौर के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन उर्दू में आयतें फ्लैश होने का मामला सामने आया। पुलिस इसे लापरवाही मान रही है और जांच जारी है।

हेलीकॉप्टर से बाढ़ का जायजा लेने निकले CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हेलीकॉप्टर से बाढ़ का जायजा लेने निकले CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहार के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वे कर राहत कार्यों की समीक्षा की। आठ जिले हाई अलर्ट पर।

बिहार-UP में बाढ़ का कहर, हिमाचल में लैंडस्लाइड से हाहाकार

बिहार-UP में बाढ़ का कहर, हिमाचल में लैंडस्लाइड से हाहाकार

बिहार, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थितियाँ गंभीर हो गई हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september