युवक ने की आत्महत्या

नोएडा में दर्दनाक घटना, कर्ज से परेशान युवक ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर बिखरा शरीर

नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में युवक संभव जैन ने 43वीं मंजिल से कूदकर जान दी। कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान था।

By : शिवम् पांडेय
नोएडा में दर्दनाक घटना, कर्ज से परेशान युवक ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर बिखरा शरीर

युवक ने की आत्महत्या

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में शनिवार दोपहर एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना करीब 12 बजे की बताई जा रही है। युवक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, संभव जैन सुपरनोवा सोसायटी के एक Airbnb में ठहरा हुआ था। वह शुक्रवार को वहां चेक-इन हुआ था और शनिवार को उसे चेक-आउट करना था। चेक-आउट से पहले ही उसने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान

बताया जा रहा है कि घटना के समय पास के एक फ्लैट में कुछ लोग AC की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। युवक को बालकनी से नीचे लटका देखकर उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की। आसपास मौजूद स्टाफ और लोगों ने भी उसे रोकने का प्रयास किया और शोर मचाकर समझाने की कोशिश की। लोगों के मुताबिक, युवक को बालकनी से खींचकर सुरक्षित करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर नीचे कूद गया। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कर्ज की परेशानी की बात सामने आई

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभव जैन कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान था। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले उसने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज किया था। इसमें उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कही थी और इसकी जिम्मेदारी खुद लेने की बात भी लिखी थी। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और घटना से जुड़े वीडियो की भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन के रूप में हुई है। उसका पता मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा बताया गया है।

संबंधित सामग्री

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा के सुपरनोवा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान गंवाई, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभवं जैन की मौत हो गई। पुलिस आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारणों की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में चोरी की एक और घटना में बाइक चुराई गई, निवासियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की।

प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को किया बरी

प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद बड़ा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को किया बरी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत के मामले में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया।

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत हुई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर